फसलों और वनस्पति को कर रही हैं चौपट ( Locust attack in Rajasthan )
गौरतलब है कि करोड़ों की संख्या में टिड्डियों के दल ने क्षेत्र में इस कदर पड़ाव डाला है कि गत चार माह से थमने का नाम नहीं ले रहा है। सबसे पहले मई-जून माह में रामदेवरा, सादा, लोहारकी, मावा व पोकरण फिल्ड फायरिंग रेंज में पाकिस्तान की तरफ से हवा के साथ बड़ी संख्या में टिड्डी दल पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ था। हालांकि टिड्डी नियंत्रण विभाग व कृषि विभाग की ओर से उनके नियंत्रण के प्रयास भी किए गए, लेकिन उसके एक माह बाद लाठी, डेलासर, सोढ़ाकोर, धोलिया, भादरिया, क्षेत्र में टिड्डी दलों ने पड़ाव डाला तथा करीब दो माह से नियंत्रण के प्रयास के बावजूद इस क्षेत्र में टिड्डी दल व फाका का आज भी प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां खड़ी फसलों व वनस्पति को चौपट कर रहे है।