
शहीद सुखराम विश्रोई के शहादत दिवस पर होगी मैराथन
लाठी. क्षेत्र के धोलिया गांव में शहीद सुखराम विश्रोई के शहादत दिवस पर मैराथन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जीवप्रेमी जलबंधु शिशुपाल विश्रोई ने बताया कि अमर शहीद सेवा समिति व जीवप्रेमी जलबंधु ग्रुप की ओर से मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन, की जाने वाली व्यवस्थाओं, तैयारियों पर प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सुपुर्द की। बैठक में राधेश्याम पेमाणी, मैराथन के मीडिया प्रभारी श्याम विश्रोई सहित कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव दिए तथा प्रस्ताव लेकर तैयारियां शुरू की।
प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
पोकरण. स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या मंजूलता नवल ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें राउमावि रामदेवरा, बीलिया, मंगलपुरा के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में देवाराम रामदेवरा, सेमिनार में खेताराम रामदेवरा, मॉडल प्रदर्शनी में तीनों विद्यालयों के एक-एक विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एक आरोपी गिरफ्तार
-बारुद के गोले खाने से गायों के घायल होने का मामला
मोहनगढ़. पुलिस थाना क्षेत्र में आए सुल्ताना में पिछले सप्ताह बारूद के गोले खाने से तीन गायें घायल होने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले पुलिस की ओर से सोमवार रात्रि को एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी हनुमानाराम विश्नोई ने बताया कि गत सप्ताह सुल्ताना में आटे से बने बारूद के गोले खाने से तीन गायें घायल हो गई थी। इसको लेकर सुल्ताना निवासी चुतरसिंह की ओर से पुलिस थाना मोहनगढ़ में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने सोमवार देर रात्रि को एक आरोपी मोमनराम पुत्र कालूराम बावरी निवासी 4-एनडी अनूपगढ़, गंगानगर हाल निवासी सरहद सुल्ताना पुलिस थाना मोहनगढ़ को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Published on:
03 Oct 2018 08:37 am
