6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सद्भावना यात्रा में बोले शहीद-ए-आजम भगतसिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष , -लाखों लोगों ने शहादत देकर देश को लहू से सींचा

- सद्भावना रैली में झलका उत्साह.... - सर्वधर्म सद्भावना यात्रा में रैली व सभा का हुआ आयोजन
2 min read
Google source verification
jaisalmer

सद्भावना यात्रा में बोले शहीद-ए-आजम भगतसिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष , -लाखों लोगों ने शहादत देकर देश को लहू से सींचा

पोकरण. कांग्रेस की ओर से मंगलवार को कस्बे में सर्वधर्म सद्भावना यात्रा तथा शहीदों के परिजनों व वीरांगनाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर आयोजित सद्भावना यात्रा में शहीद-ए-आजम भगतसिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पूनिया, क्रांतिकारी शहीद अशफाकउल्ला खान के पौत्र मोहम्मद अशफाकउल्ला, शहीद सुखदेव के पौत्र अनुज थापर, क्रांतिकारी शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के पौत्र पंडित रविन्द्रसिंह के विशेष आतिथ्य, पूर्व सांसद व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हरीश चौधरी, कांग्रेस के राष्ट्रीय सदस्य व पूर्व विधायक मोहम्मद, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, पंचायत समिति सांकड़ा की प्रधान अमतुल्लाह मेहर, जैसलमेर प्रधान अमरदीन फकीर, नगरपालिका अध्यक्ष आनंदीलाल गुचिया के आतिथ्य में आयोजित सर्वधर्म सद्भावना जलसे को संबोधित करते हुए भगतसिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनिया ने कहा कि सभी धर्म व समाजों में सद्भावना भारत की सबसे बड़ी पंूजी है। जिसके बल पर भारत की संस्कृति, इतिहास, राष्ट्रीय एकता, अखण्डता अक्षुण्य है। उन्होंने कहा कि एकता में अनेकता भारतवर्ष की विशेषता है तथा राष्ट्रधर्म यहां के लोगों का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि करीब 100 वर्ष तक चले स्वतंत्रता आंदोलन में लाखोंं लोगों ने अपनी शहादत देकर इस देश को लहू से सींचा है। ऐसे में देश की एकता, अखण्डता बनाए रखना व लोकतंत्र की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है।
भाइचारे के साथ दें अखण्डता की मिसाल
क्रांतिकारी खान के पौत्र मोहम्मद अशफाकउल्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि यह मुल्क सभी धर्मों व जातियों का है तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्री ने देश को सत्य, अहिंसा, आपसी सद्भाव, भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। रामप्रसाद बिस्मिल के पौत्र पंडित रविन्द्रसिंह ने परमाणु नगरी पोकरण में आयोजित सर्वधर्म सद्भावना यात्रा के लिए आयोजकों का आभार जताया।
देश को तोडऩे वालों को दें मुंहतोड़ जवाब
शहीद सुखदेव के पौत्र थापर ने कहा कि देश के नागरिकों को किसी के भी बहकावे में न आकर भारत को एकजुट बनाए रखने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि देशवासियों में राष्ट्रीयता की भावना का विकास ही सबसे बड़ी इबादत व पूजा है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद चौधरी ने कहा कि आपसी भाईचारे, साम्प्रदायिक सद्भाव व प्रेम से ही राष्ट्र तरक्की कर सकता है। पूर्व विधायक मोहम्मद ने शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर मुल्क की एकता, अखण्डता, लोकतंत्र की मजबूती व तरक्की में भागीदार बनने का आह्वान किया। जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन जफरखां सिंधी जोधपुरी ने किया। कार्यक्रम में देश की विभिन्न सीमाओं पर प्राण न्यौछावर करने वाले जिले के शहीदों की वीरांगनाओं व उनके आश्रितों का शॉल ओढाकर, मालाएं पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम से पूर्व कस्बे में सद्भावना रैली निकाली गई। रैली चौधरियों की गली, गणेश मार्केट, सदर बाजार, गांधी चौक, फोर्ट रोड, सुभाष चौक, स्टेशन रोड, जयनारायण व्यास सर्किल होते हुए अंबेडकर सर्किल पहुंची। यहां सर्वधर्म सद्भावना सभा का आयोजन किया गया।
इनकी रही भागीदारी
इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर, नैनदान रतनू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र पुरोहित पोकरण, चेतनराम मेघवाल सांकड़ा, उपप्रधान इन्द्रसिंह जोधा, पार्षद विजय व्यास, नगर परिषद जैसलमेर के पूर्व सभापति अशोक तंवर, राधेश्याम कल्ला, जगदीश बिस्सा, ब्रजरतन छंगाणी, राजकुमार भाटिया, जितेन्द्रसिंह, विकास व्यास, खट्टनखां सहित कांग्रेसनेता उपस्थित थे।