4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान विधानसभा election2108 -”विकास का दावा ही नहीं करें,उसको पूरा करने का भी उठाए बीड़ा”

सरहदी जैसलमेर जिले के युवा मतदाताओं का मानना है कि जनप्रतिनिधि ऐसा हो, जो विकास का दावा करने के साथ-साथ उसे पूरा करने का भी बीड़ा उठाए। ऐसा जनप्रतिनिधि ही सही अर्थों में विकास करने में सक्षम होगा।
2 min read
Google source verification
jaisalmer

राजस्थान विधानसभा election2108 -''विकास का दावा ही नहीं करें,उसको पूरा करने का भी उठाए बीड़ा''

सरहदी जैसलमेर जिले के युवा मतदाताओं का मानना है कि जनप्रतिनिधि ऐसा हो, जो विकास का दावा करने के साथ-साथ उसे पूरा करने का भी बीड़ा उठाए। ऐसा जनप्रतिनिधि ही सही अर्थों में विकास करने में सक्षम होगा।

रामनिवास पूनियां (22)
शिक्षित व समझदार को वोट देना प्राथमिकता

जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो चरित्रवान हो। शिक्षित व समझदार व्यक्ति को वोट देना मेरी प्राथमिकता रहेगी। युवाओं की सबसे बड़ी जरूरत रोजगार है, जिसको लेकर जनप्रतिनिधि प्रयास करने का बीड़ा उठाए, वहीं वोट का भी अधिकारी होगा।

राहुल पुरोहित (23)
समाज व क्षेत्र के विकास में बने भागीदार

युवाओं को राजनीति में भी ध्यान देने की जरूरत है। युवा वर्ग बेहतर जनप्रतिनिधि चुनकर समाज व क्षेत्र के विकास में भागीदार बन सकते हैं। वोट जरूर दें, लेकिन सही व्यक्ति को ही।


प्रेम सिंह भाटी (25)
साफ-सुथरी हो छवि

राजनीतिक में साफ -सुथरी छवि के उम्मीदवारों को मौका मिलना चाहिए। वे अपने अपने क्षेत्र में वास्तविक रूप से विकास कर कराने का संकल्प ले। मेरा वोट ऐसे उम्मीदवार को ही जाएगा जो अच्छी छवि का होगा।


उम्मेदसिंह झलोड़ा (24)
विकास करवाना ही हो प्राथमिकता

्रजनप्रतिनिधि बेदाग छवि का होना चाहिए। जाति भेदभाव या सम्प्रदाय से ऊपर उठकर सभी लोगों के विकास कार्य करना चाहिए। वोट उसी को जाएगा जो निष्पक्षता से विकास कार्य करने का बीड़ा उठाए।


महेंद्रसिंह लोहटा (20)
ईमानदार हो और जनता की आवाज को करे बुलंद

मेरा वोट ऐसे प्रत्याशी को जाएगा, जो साफ छवि को तो हो ही, ईमानदार भी हो। समझदार प्रत्याशी मेरी पसंद होगा। जनता की आवाज विधानसभा में बुलन्द करने वाला प्रत्याशी जनता को चुनना चाहिए।


गंगा सिंह सोढा पोछीणा (30)
जो आमजन का दर्द समझे

जनप्रतिनिधि वही हो जो आमजन का दर्द समझे। धर्म और अधर्म के साथ कर्म और अकर्म का भी जिसको बोध हो। जनप्रतिनिधि को लोगों का विश्वास भी अर्जित होना चाहिए।


धर्मेन्द्र बारूपाल (22)
मूलभूत सुविधाओं के लिए करे प्रयास

मेरा मत ऐसे उम्मीदवार को जाएगा, जो ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं पानी की मूलभूत सुविधा के लिए अथक प्रयास करेंगे। जनप्रतिनिधि हर समय जनता के साथ खड़ा रहे, इसकी जरूरत है।


पोकरदास मेघवाल (21)
योजनाओं के क्रियान्वयन पर रहे ध्यान

लोकतंत्र के इस पर्व पर सभी को भयमुक्त होकर मतदान मे हिस्सा लेना चाहिए। महिलाओं के उत्थान व उनसे संबधित जनकल्याणकारी योजनाओं पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देना चाहिए।


दिनेश पूनड़ (20)
गांवों में पेयजल समस्या का हो समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट के चलते ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती है। जन प्रतिनिधि को बिजली, पानी, सडक़ आदि समस्याओं का समाधान करना होगा। आधारभूत सुविधाओं को मुहैया कराने का जनप्रतिनिधि प्रयास करें।

युधिष्ठिर (20)

फैलाए शिक्षा का उजियारा

जैसलमेर जिला शिक्षा की दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। बालिका शिक्षा को भी बढ़ावा मिलना चाहिए।


मनीष मेघवाल (19)
बिना भेदभाव से कराए विकास

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, सडक़ सहित मूलभूत सुविधाएं समय पर नहीं मिलती है। मेरा वोट ऐसे व्यक्ति को ही जाएगा जो हर वर्ग का विकास बिना किसी भेद-भाव के करें।

सुभम (24)
पर्यटन के क्षेत्र में हो विशेष कार्य

जैसलमेर एक पर्यटन नगरी है। यहां देशी-विदेशी सैलानी हर वर्ष भ्रमण करने पहुंचते है। उनकी सुरक्षा व सुविधा के लिए जन प्रतिनिधियों व सरकार को कार्य करने चाहिए, ताकि पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक विकास हो सके।