6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर में यहाँ मॉडर्न शौचालय का किया गया शिलान्यास

पोकरण स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मॉडर्न शौचालय निर्माण के लिए रविवार को भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया।
2 min read
Google source verification
Modern Toilet Foundation stone in govt.community health center

जैसलमेर में यहाँ मॉडर्न शौचालय का किया गया शिलान्यास

जैसलमेर. पोकरण स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मॉडर्न शौचालय निर्माण के लिए रविवार को भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी जोधाराम विश्रोई ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में मॉडर्न शौचालय निर्माण के लिए मुख्यमंत्री की ओर से बजट घोषणा की गई थी। इसी के अंतर्गत कस्बे के केन्द्रीय बस स्टैण्ड व राजकीय अस्पताल में मॉडर्न शौचालय निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित किया गया था। बस स्टैण्ड में गत माह निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है। अस्पताल में शौचालय निर्माण के लिए रविवार को भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालय का 25 लाख की लागत से निर्माण करवाया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़, नगरपालिका अध्यक्ष आनंदीलाल गुचिया, पार्षद जुगलकिशोर व्यास, खेताराम माली के आतिथ्य में आयोजित एक कार्यक्रम में आचार्य पंडित वेदप्रकाश दाधीच के सानिध्य में भूमि पूजन किया गया तथा पट्टिका अनावरण कर कार्य का शिलान्यास किया गया। विधायक राठौड़ ने कार्यकारी एजेंसी को पूर्ण गुणवत्ता के साथ शौचालय का निर्माण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.प्रकाश चौधरी, चिकित्सालय प्रभारी डॉ.बीएल गर्ग, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बद्रीनारायण दाधीच, महामंत्री मुकेश शर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष उम्मेदसिंह एकां, कोजराजसिंह राजगढ, हेमसिंह ओला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

शांति भंग के आरोप में दो गिरफ्तार
मोहनगढ. कस्बे में शनिवार शाम को पुलिस थाने में आकर हंगामा करने व पुलिस कर्मियों के साथ झगड़ा करने के दो आरोपियों को शांति भंग के आरोप में मोहनगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस संबंध में मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी महेन्द्रसिंह खीची ने बताया कि शनिवार शाम को गंगासिंह पुत्र शिवदानसिंह, देवी सिंह पुत्र पूंजराज सिंह जाति राजपूत निवासी देऊंगा पुलिस थाना मोहनगढ़ में आकर हंगामा करने लगे। इसके साथ ही सिपाहियों के साथ झगड़ा भी किया, जिसके चलते गंगासिंह व देवीसिंह को शांति भंग करने के आरोप गिरफ्तार किया गया। रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
शराब पीकर उत्पात मचाते एक गिरफ्तार
मोहनगढ कस्बे में तहसील रोड पर अस्पताल के पास शराब पीकर उत्पता मचाने के आरोप में किशन निवासी बीकमपुर गिरफ्तार किया गया।