6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

सीमाजन कल्याण समिति की ओर से रविवार को तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
2 min read
Google source verification
patrika

jaisalmer

जैसलमेर मोहनगढ़ सीमाजन कल्याण समिति की ओर से रविवार को तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुबह से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मोहनगढ़ तहसील क्षेत्र की आठ टीमों ने भाग लिया। हर टीम की ओर से विजेता बनने के लिए अपना पूरा दमखम लगाया। इस दौरान तहसील स्तरीय आठ टीमों आईनाथ क्लब मोहनगढ़, पनोधर राय क्लब मोहनगढ़, स्वांगिया क्लब मोहनगढ़, सुल्ताना, सांखला, नखत बन्ना क्लब, देवा, जम्भ शक्ति आदि ने भाग लिया। कड़े मुकाबले में आईनाथ क्लब मोहनगढ़ ने सुल्ताना को हराया। विजेता रहे खिलाडिय़ों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राणा राम सुथार, विशिष्ट अतिथि के रूप में टीकमचंद जीनगर, लक्ष्मणराम माली जैसलमेर, प्रेम सिंह भाटी थे। अध्यक्षता जगदीश प्रसाद गांधी उपस्थित रहे । इस दौरान विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। सीमाजन कल्याण समिति की तहसील स्तरीय आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाखर सिंह, योगेन्द्र सिंह, शंभुसिंह, मगसिंह की ओर से निर्णायक की भूमिका निभाई गई, वहीं सोमदत गर्ग, स्वरूप सुथार, मोती लाल ने स्कोरर के रूप में सेवाएं दी। प्रतियोगिता के क्रियान्वयन में मलकीत सिंह, उम्मेदसिंह भाटी, मूलाराम माली, श्यामसिंह सत्ता, रघुनाथ दैया, नेमा राम, प्रेम सिंह, रेवता राम सैन, छगन लाल, प्रयाग सिंह, लूण सिंह भाटी, ज्ञान चंद दैया आदि ने सहयोग दिया। तहसील स्तर पर विजेता रही टीम को जिला स्तर पर आयोजित होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया अभियान
-मुख्य बाजार व अन्य स्थानों से भी हटाए कब्जे
-आज भी जारी रहेगी कार्रवाई
मोहनगढ़ कस्बे में ग्राम पंचायत की ओर से रविवार को मोहनगढ़ पुलिस की निगरानी में बस स्टैैण्ड से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की गई। बस स्टैण्ड में बने विश्राम भवन व भीतर जाने के रास्ते में अवैध रूप से लगा रखी केबिनों को हटाया गया। केबिनों को हटाने के दौरान कई केबिन संचालकों ने विरोध भी जताया। कार्रवाई के दौरान मोहनगढ़ सरपंच दोस्त अली सांवरा, मोहनगढ़ पुलिस थाना अधिकारी महेन्द्रसिंह खीची, उपनिरीक्षक हनुमानाराम विश्नोई सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान कई केबिन संचालकों ने केबिन से सामान निकालने व हटाने के लिए आनाकानी भी की। उसके बावजूद ग्राम पंचायत व पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते केबिने खाली करनी पड़ी। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से केबिनों को बस स्टैण्ड से हटाया गया। कई केबिनों को ग्रामीणों के सहयोग से ट्रेक्टर ट्रॉली डालकर अन्यत्र ले जाया गया। केबिनों के हटने से बस स्टेण्ड में जाने का रास्ता चौड़ा नजर आने लगा, वहीं बस स्टैण्ड निर्मित विश्राम स्थल की खुला खुला नजर आने लगा। रविवार को पुलिस प्रशासन व ग्राम पंचायत ने सोमवार सुबह तक शौचालय में किए गए अतिक्रमण को खाली करने की चेतावनी दी गई, वहीं बस स्टेण्ड के अंदर व बाहर की तरफ पंचायत की दुकानों के आगे कर रखे अतिक्रमण को हटाने की हिदायत दी। सोमवार सुबह तक दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण स्वेच्छा से नहीं हटाने की स्थिति में ग्राम पंचायत की ओर से हटाया जाएगा।