5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूनम स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

जैसलमेर.जैसलमेर में खेल दिवस के मौके पर पूनम स्टेडियम में मैत्री मैच आयोजित हुए। इस दौरान कब्बडी व फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई।
less than 1 minute read
Google source verification
jaisalmer

पूनम स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

जैसलमेर.जैसलमेर में खेल दिवस के मौके पर पूनम स्टेडियम में मैत्री मैच आयोजित हुए। इस दौरान कब्बडी व फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई।

पोकरण. नेहरु युवा केन्द्र जैसलमेर के सहयोग से आदर्श युवा विकास संस्थान की ओर से पीआर मेमोरियल उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ली नाथूसर में खेल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रभारी मोहनराम मेघवाल ने बताया कि मैजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने मैजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला। संस्थाप्रधान भोमाराम की देखरेख में खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी व दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसका मूल्यांकन रामचंद्र पन्नू व विरमाराम ने किया। इसी प्रकार स्थानीय तखत आदर्श विद्या मंदिर में भी मैजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधानाध्यापक डॉ.ओमप्रकाश माली ने मैजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला। शारीरिक शिक्षक प्रतापसिंह राठौड़ के निर्देशन में खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, जुडो, दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। व्यवस्थापक देवीसिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।