5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आचार संहिता फेर में अटक गई पटेल कॉलोनी की लॉटरी

-पूर्व में तकनीकी कारणों से नहीं निकल पाई थी लॉटरी
less than 1 minute read
Google source verification
jaisalmer

आचार संहिता फेर में अटक गई पटेल कॉलोनी की लॉटरी

जैसलमेर. जैसलमेर नगरपरिषद की ओर से बाड़मेर बाइपास पर प्रस्तावित सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना की लॉटरी प्रक्रिया शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए लिए लागू की गई आदर्श आचार संहिता के चलते अटक गई है। गौरतलब है कि नगरपरिषद की ओर से आगामी 8 अक्टूबर को पटेल आवासीय योजना की लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जानी थी। इसके लिए परिषद ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया था। ऐसे में अब पटेल कॉलोनी की लॉटरी नई सरकार के गठन के बाद ही निकाली जा सकेगी। गौरतलब है कि इससे पहले 28 सितम्बर को उक्त कॉलोनी के लिए लॉटरी से आवंटन की प्रक्रिया को पूरा किया जाना था, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते उसे स्थगित करना पड़ा। तब जैसलमेर के पूनम स्टेडियम में टेंट आदि की तैयारियां धरी रह गई थी।
1650 आवेदन ही आए
गौरतलब है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम से प्रस्तावित आवासीय योजना को लेकर लोगों ने कतई उत्साह नहीं दिखाया। विभिन्न श्रेणी वाले कुल 1 हजार भूखंडों के लिए नगरपरिषद में करीब 1650 जनों ने ही आवेदन किए। इसमें भी छोटे आकार वाले भूखंडों के लिए रुझान बेहद कम रहा। यह पहली बार है जब नगरपरिषद की आवासीय कॉलोनी को आवेदनों के टोटे का सामना करना पड़ा है। इससे पहले परिषद की गत ढाई दशकों के दौरान 4 आवासीय कॉलोनियों के आवंटन को लेकर लोगों ने भारी उत्साह दर्शाया था। तब जैसलमेर जिले सहित राजस्थान भर के लोगों ने यहां भूखंड के लिए दिलचस्पी का इजहार किया था।