
रंग बिरंगी ध्वजा व हाथों में घोड़े लेकर पहुंच रहे पदयात्री
रामदेवरा. लोकदेवता बाबा रामदेव का मेला जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे दर्शनार्थियों की भीड़ भी बढने लगी है। गत दो दिनों से हजारों पदयात्री व अन्य जातरु विभिन्न वाहनों से रामदेवरा पहुंच रहे है। जिससे अब धीरे-धीरे मेला परवान चढने लगा है। माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया के अवसर पर बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जिसके चलते कतारें लगी रही। बाबा के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा की समाधि के दर्शन किए। मंगलवार की अद्र्धरात्रि बाद से ही कतारें लगने का दौर शुरू हो गया था। अलसुबह चार बजे मंदिर का प्रवेश द्वार खुलते ही बाबा के जयकारे के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रवेश किया। देर शाम तक भी श्रद्धालुओं की ल बी कतारें लगी रही। इन दिनों सबसे ज्यादा भीड़ पदयात्रा कर आने वाले श्रद्धालुओं की है। राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी सं या में लोग एक जत्थे के रूप में पदयात्रा कर रामदेवरा पहुंच रहे है। रंग बिरंगी ध्वजाएं, कपड़े के घोड़े लेकर आने वाले श्रद्धालु आकर्षण का केन्द्र बने हुए है। कोई कनक दण्डवत कर यहां पहुंच रहा है, तो कोई नंगे पांव बाबा की समाधि के दर्शन करने यहां आ रहा है। श्रद्धालुओं व पदयात्रियों के जत्थों की आवक से गांव में चहल पहल बढ गई है। इसके अलावा मोटरसाइकिलों व साइकिलों भी बड़ी सं या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर बाबा की समाधि के दर्शन कर रहे है।
बाजारों में बढ़ी रौनक
गत दो दिनों से लगातार बढ रही श्रद्धालुओं की भीड़ से गांव में चहल पहल देखने को मिल रही है। श्रद्धालु बाबा की समाधि के दर्शनों के बाद रामसरोवर, परचा बावड़ी, झूला पालना आदि का भ्रमण कर रहे है। इसके अलावा गांव में लगी सैंकड़ों दुकानों पर खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी प्रकार श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए लगे झूलों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की चहल पहल नजर आ रही है। जिससे गांव में मेले की रौनक बढने लगी है।
Published on:
30 Aug 2018 09:26 am
