6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपायुक्त कार्यालय के रीडर कक्ष में आग के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

उपायुक्त कार्यालय के रीडर कक्ष में आग के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

less than 1 minute read
Google source verification
उपायुक्त कार्यालय के रीडर कक्ष में आग के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

उपायुक्त कार्यालय के रीडर कक्ष में आग के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

नाचना. उपनिवेशन विभाग के गांव में स्थित उपायुक्त कार्यालय के रीडर कक्ष में शुक्रवार रात लगी आग के बाद पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू की गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात रीडर कक्ष में लगी आग के कारण यहां रखी महत्वपूर्ण पत्रावलियां, दस्तावेज जलकर राख हो गए थे। जिस पर उपनिवेशन विभाग के नायब तहसीलदार की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दी गई थी। पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू की गई है तथा अलग-अलग नजरिए व कार्मिकों से पूछताछ कर आग की घटना के पर्दाफाश का प्रयास किया जा रहा है। थानाधिकारी रमेश ढाका ने पुलिस बल के साथ रविवार को उपायुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया तथा बारीकी से प्रत्येक कमरे, कक्ष, कार्यालय परिसर, यहां रखे दस्तावेजोंं आदि की जांच की।
तकनीकी स्त्रोतों का लिया जा रहा है सहारा
थानाधिकारी ढाका ने बताया कि उपायुक्त कार्यालय में लगी आग से आवश्यक कागजात व पत्रावलियां जलकर नष्ट हो गई। उन्होंने बताया कि तकनीकी स्त्रोतों की सहायता से मामले की जांच की जा रही है। साथ ही लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्यालय के अन्य कक्षों में रखी पत्रावलियों व कागजातों की सूची बनाई जा रही है तथा उन्हें सुरक्षित रखवाया जा रहा है। शनिवार शाम उपायुक्त व पोकरण उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई ने भी मौका मुआयना किया था।
मांगी गई है विस्तृत रिपोर्ट
नायब तहसीलदार जीएस गर्ग ने बताया कि उपनिवेशन आयुक्त बीकानेर की ओर से आग लगने की घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई थी। जिस पर उन्हें रिपोर्ट तैयार कर भिजवा दी गई है।