राजस्थान गौरवमयी परंपरा की भूमि
राष्ट्रपति ने कहा कि गौरवमयी परम्पराओं की भूमि राजस्थान आकर उन्हें अत्यंत हर्ष हुआ है। उन्होंने राजस्थान को वीरता, इंद्रधनुषी संस्कृति, अध्यात्म, खान-पान, संगीत-नाटक, चित्रकला आदि के लिए प्रसिद्ध बताया। राष्ट्रपति ने पधारो म्हारे देस के ध्येय वाक्य को याद करते हुए प्रदेश की अतिथि परम्परा की भी सराहना की। उन्होंने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती, मीरां बाई, पन्नाधाय का जिक्र करते हुए कहा कि वे इस धरती को नमन करती हैं। इससे पहले शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित सैन्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस अवसर पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री भी उनके साथ थे।