12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jaisalmer: दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन रक्त आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने पर फोकस

देश में रक्त संग्रह का आंकड़ा सालाना जरूरत के लगभग बराबर पहुंच गया है, लेकिन सुरक्षित रक्त की समय पर उपलब्धता अब भी बड़ी चुनौती है। वर्ष 2024-25 में 1.46 करोड़ यूनिट रक्त संग्रह के साथ स्वैच्छिक रक्तदान की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत तक पहुंची है। इसके बावजूद दूरस्थ जिलों में आपातकालीन जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता और समयबद्ध आपूर्ति स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कसौटी बनी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 12 Nov 2026, 8:10 PM IST

jaisalmer

जैसलमेर. रक्तदान दिवस को लेकर जज्बा अपार लेकिन समय वक्त पर रक्त पहुंचाने की दरकार।

जैसलमेर. भारत ने रक्त संग्रह के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। केंद्र सरकार के अनुसार वर्ष 2024-25 में देशभर में 1,46,01,147 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो देश की अनुमानित वार्षिक आवश्यकता लगभग 1.46 करोड़ यूनिट के लगभग बराबर है। स्वैच्छिक रक्तदान की हिस्सेदारी लगभग 70 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जबकि शेष रक्त परिजन या रिप्लेसमेंट डोनर से प्राप्त होता है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में रक्त आपूर्ति प्रणाली में लगातार सुधार हुआ है। अब ध्यान केवल रक्त संग्रह बढ़ाने पर नहीं, बल्कि सुरक्षित रक्त की समय पर उपलब्धता, गुणवत्ता और प्रभावी वितरण व्यवस्था को मजबूत करने पर केंद्रित है। विशेषज्ञों के अनुसार बड़े शहरों में विकसित स्वास्थ्य ढांचा, ब्लड बैंक नेटवर्क और डिजिटल प्रणाली के कारण रक्त उपलब्धता अपेक्षाकृत बेहतर रहती है। वहीं विशाल भौगोलिक क्षेत्र और सीमित संसाधनों वाले दूरस्थ जिलों में आपात स्थिति के दौरान समय पर रक्त पहुंचाना अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यह स्थिति विशेष रूप से सड़क दुर्घटनाओं, प्रसूति जटिलताओं, सर्जरी, कैंसर उपचार और थैलेसीमिया जैसे मामलों में गंभीर हो जाती है।

दूरस्थ जिलों में चुनौती

जैसलमेर जैसे सीमावर्ती जिले, जिनका क्षेत्रफल लगभग 38,401 वर्ग किलोमीटर है, इस चुनौती को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। यहां कई गांव जिला मुख्यालय से दूर स्थित हैं, जिससे आपात स्थिति में रक्त की समयबद्ध उपलब्धता स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण चुनौती बन जाती है। केंद्र सरकार का ई-रक्तकोष प्लेटफॉर्म देशभर के ब्लड बैंकों को डिजिटल रूप से जोड़कर रक्त उपलब्धता, स्टॉक प्रबंधन और पारदर्शिता बनाने में भूमिका निभा रहा है।

महत्वपूर्ण तथ्य

-वर्ष 2024-25 में रक्त संग्रह: -1,46,01,147 यूनिट

अनुमानित राष्ट्रीय आवश्यकता: लगभग -1.46 करोड़ यूनिट

-स्वैच्छिक रक्तदान: लगभग 70 प्रतिशत

-प्रमुख उपयोग: सड़क दुर्घटना, सर्जरी, -प्रसूति, कैंसर उपचार, थैलेसीमिया

अब बदलता फोकस

-पहले स्वास्थ्य व्यवस्था की प्राथमिक चुनौती -रक्तदाताओं की उपलब्धता बढ़ाना थी। अब -फोकस संग्रह से आगे बढ़कर सुरक्षित रक्त की समय पर उपलब्धता, वितरण प्रणाली और डिजिटल नेटवर्क को मजबूत करने पर केंद्रित हो गया है।

डिजिटल ट्रैकिंग प्रणाली को और मजबूत करने की दरकार

देश ने रक्त संग्रह के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। अब वास्तविक चुनौती यह सुनिश्चित करना है कि हर जरूरतमंद मरीज तक सुरक्षित रक्त समय पर और समान रूप से पहुंच सके। इसके लिए ब्लड बैंक नेटवर्क, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल ट्रैकिंग प्रणाली को और मजबूत करने की दरकार है। यदि छोटे-छोटे शहरों, कस्बों और दूरस्थ क्षेत्रों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाए तो बेहतर परिणाम मिल सकेंगे।

-रजत गौड़, राष्ट्रीय अध्यक्ष, लाल बूंद जिंदगी रक्षक सेवा संस्थान