5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग को जलदाय एवं मलवाहन बोर्ड बनाने का विरोध

प्रदेश सरकार की ओर से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग को जलदाय एवं मलवाहन बोर्ड बनाकर जल सप्लाई का कार्य बोर्ड की ओर से करवाए जाने का विभागीय अधिकारियों ने विरोध किया है।
2 min read
Google source verification
jaisalmer

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग को जलदाय एवं मलवाहन बोर्ड बनाने का विरोध

जैसलमेर. प्रदेश सरकार की ओर से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग को जलदाय एवं मलवाहन बोर्ड बनाकर जल सप्लाई का कार्य बोर्ड की ओर से करवाए जाने का विभागीय अधिकारियों ने विरोध किया है। जलदाय विभाग के प्रमुख संघठनों की ओर से संयुक्त संघर्ष समिति का गठन कर विभाग के अस्तित्व एवं कर्मचारी हितों की लड़ाई के लिए जल बोर्ड के विरोध में राजस्थान जन स्वास्थ्य अभियन्त्रिक विभाग संयुक्त संघर्ष समिति ने विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ अभियांत्रिक विभाग के माध्यम से मु यमंत्री को ज्ञापन भिजवाया गया। ज्ञापन में संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गत 35 सालों से विभाग के कर्मचारियों के प्रमोशन नहीं रहे हैं। वर्तमान सरकार द्वारा वेतन विसंगति एनई भर्ती की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गत 30 सालों से विभाग द्वारा कोई नई भर्ती नहीं की गयी है। एक तरफ सरकार द्वारा विभाग को बोर्ड बनाकर भ्रष्टाचार की तरफ धकेला जा रहा है और वर्तमान में सरकार की ओर से जयपुर शहर के लिए जलदाय एवं मलवाहन बोर्ड गठन करने के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी किया हैै, जो पूर्णतया गलत है। सभी कर्मचारी संघों ने राजस्थान जन स्वास्थ अभियांत्रिक विभाग संयुक्त संघर्ष समिति का गठन कर पुरजोर से विरोध प्रदर्शित किया। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में आजाद व्यास, सुरेश कुमार चूरा, आनंद पुरोहित, मूलशंकर बिस्सा, यादव पुरोहित, नवल किशोर शर्मा, ताराचंद राठौड़, सलीम खां, उमेश बिस्सा, हाकम खां, मुकेश बिस्सा, कमल प्रकाश थानवी, सुनील सिंह भाटी, राकेश चांडक, मनोज झमेरिया, राकेश गज्जा, महेश पुरोहित, मूल सिंह राठौैड़, नरेश जोशी, चतुरसिंह, प्रेमसिंह राठौड़ सहित बड़ी सं या में कर्मचारी मौजूद थे। सभी कर्मचारी संघों ने राजस्थान जन स्वास्थ अभियांत्रिक विभाग संयुक्त संघर्ष समिति का गठन कर पुरजोर से विरोध प्रदर्शित किया। जलदाय विभाग के प्रमुख संघठनों की ओर से संयुक्त संघर्ष समिति का गठन कर विभाग के अस्तित्व एवं कर्मचारी हितों की लड़ाई के लिए जल बोर्ड के विरोध में राजस्थान जन स्वास्थ्य अभियन्त्रिक विभाग संयुक्त संघर्ष समिति ने विरोध प्रदर्शन किया।