7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परशुराम जयंती को लेकर फतेहगढ़ और लखा में किया जनसंपर्क

परशुराम जयंती को लेकर फतेहगढ़ और लखा में किया जनसंपर्क

less than 1 minute read
Google source verification
परशुराम जयंती को लेकर फतेहगढ़ और लखा में किया जनसंपर्क

परशुराम जयंती को लेकर फतेहगढ़ और लखा में किया जनसंपर्क

परशुराम जयंती को लेकर फतेहगढ़ और लखा में किया जनसंपर्क
जैसलमेर. राजस्थान ब्राह्मण महासभा व परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में परशुराम जयंती के उपलक्ष में आगामी 8 मई को जैसलमेर में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। समिति के मीडिया प्रभारी मनीष व्यास ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विप्र सेना व परशुराम सेना भी तैयारियों में जुट गई है। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव जैसलमेर में धूमधाम से मनाया जाएगा। परशुराम जयंती महोत्सव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में ब्राह्मण समाज के लोगों से घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क किया गया। जिले के फतेहगढ़, लखा व रिवड़ी गांव में ब्राह्मण समाज के लोगों के घर पहुंचकर परशुराम जयंती महोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। साथ ही शोभायात्रा में अधिक से अधिक भागीदारी जुटाने का आह्वान किया गया। वहीं जैसलमेर शहर में कार्यकर्ताओं ने समाज के लोगों से जनसंपर्क कर पीले चावल बांट कर कार्यक्रमों में भागीदारी का निमंत्रण दिया। परशुराम सेवा समिति के जितेंद्र व्यास के नेतृत्व में युवाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जनसंपर्क किया। फतेहगढ़ में ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। जिसमें परशुराम सेवा समिति के विमल गोपा ने परशुराम जयंती महोत्सव को लेकर विस्तार से जानकारी दी। फतेहगढ़ क्षेत्र के लोगों ने परशुराम जयंती महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आश्वासन दिया। इस दौरान उत्तमसिंह राजपुरोहित, वैद्य गजेंद्र शर्मा, लजपतसिंह राजगुरु सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं लखा गांव में भी बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मगसिंह राजपुरोहित, तोगसिंह राजपुरोहित, टीकमसिंह राजपुरोहित, मोडसिंह राजपुरोहित आदि मौजूद थे।