6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आमजन को मिले घोषणाओं का लाभ: शाले मोहम्मद

-मंत्री ने मुख्यमंत्री बजट घोषणा की क्रियान्विति समय पर कराने की दी नसीहत-कहा-अधिकारी टीम भावना से कार्य कर जिले का चहुंमुखी विकास करें

2 min read
Google source verification
आमजन को मिले घोषणाओं का लाभ: शाले मोहम्मद

आमजन को मिले घोषणाओं का लाभ: शाले मोहम्मद


जैसलमेर. अल्पसंख्यक मामलात वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं की क्रियान्विति निर्धारित समय सीमा में करवाना सुनिश्चित करे ताकि इन बजट घोषणाओं का लाभ आमजन को मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राथमिकता के अनुरूप बजट घोषणा में कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ करवाने की बात कही। अल्पसंख्यक मामलात् मंत्री शाले मोहम्मद शनिवार को जिला कलक्ट्री सभाकक्ष में आयोजित मुख्यमंत्री बजट घोषणा की प्रगति समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए यह निर्देश दिए। बैठक में नगर परिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, जिला कलक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह, समाजसेवी गोविन्द भार्गव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायणसिंह चारण, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीणा, उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवीं, सहायक निदेशक लोक सेवाएं अशोक कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अर्चना व्यास, समाजसेवी विकास व्यास के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
सभी घोषणाओं की समय पर हो क्रियान्विति
अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो घोषणाएं सीधी आमजन से जुड़ी है, उनमें पूर्ण जिम्मेदारी के साथ समय पर कार्य करें ताकि लोगों को उसका लाभ मिले। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे नहरी क्षेत्र में शत-प्रतिशत फॉर्म पोंड की स्वीकृति कराएं। उन्होंने पोकरण में नवीन कृषि उपज मंडी, फतेहगढ़ व सुथार मण्डी में कृषि उपज मंडी के लिए भूमि आवंटन की कार्यवाही करवाने, पशु पालन विभाग को जिला स्तर पर नंदी गोशाला स्थापित करवाने, भणियााणा, फतेहगढ़ में नवीन महाविद्यालय के लिए भूमि आवंटन कर उसकों चालू करने के निर्देश दिए। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि वे नवीन पंचायत समितियों व ग्राम पंचायतों के लिए भूमि आवंटन करवाने के साथ ही भवन निर्माण की स्वीकृतियां जारी कराएं। उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को नवीन ग्राम पंचायतों में जहां पर सैकेण्डरी एवं हायर सैकेण्डरी विद्यालय नहीं हैं, उसके प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाने को कहा।
नहरी क्षेत्र में डिग्गियों पर दे सोलर पम्प कनेक्शन
उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को नहरी क्षेत्र में किसानों के लिए डिग्गियों पर सोलर पम्प सेट के अधिक से अधिक कनेक्शन कराने, कृषि विभाग के अधिकारी को खजूर के लिए अधिक से अधिक किसानों के प्रस्ताव भिजवाने, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दुर्ग में जनता क्लीनिक खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिला अस्पताल पोकरण के लिए भूमि आवंटन की कार्यवाही कराने के साथ ही अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों के लिए भी भूमि आवंटन की कार्यवाही कराने, आयुक्त नगर परिषद को जैसलमेर टाउन हॉल का निर्माण कार्य शीघ्र ही चालू करवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कोविड टीकाकरण की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की एवं जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा किए गए टीकाकरण कार्य की सराहना की।
नंदी गोशाला के लिए भूमि आवंटन कराएं
जिला कलक्टर आशीष मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राथमिकता के अनुसार मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं की क्रियान्विति तय करें। प्रोग्रामर मनोज विश्नोई ने मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं की प्रगति को विस्तार से रखा।