
सडक़ बीमार, राहगीर बेहाल
नाचना. गांव में अस्पताल मार्ग पर सडक़ क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गांव में पुलिस थाना तिराहे से एसबीआई बैंक तक डिवाइडर के दोनों तरफ एक किमी डामर सडक़ का प्रधानमंत्री गांव संपर्क सडक़ योजना के तहत पांच वर्ष पूर्व निर्माण करवाया गया था। निर्माण के बाद एक बार भी सडक़ की मरम्मत नहीं की गई है। जिससे सडक़ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पड़ी है तथा राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस मार्ग की मरम्मत के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से टेण्डर भी कर दिया गया, लेकिन मरम्मत का कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया है।
Published on:
29 Aug 2018 06:10 pm
