
आंधी ने बिछाई सडक़ पर रेत की चादर
जैसलमेर जिले में रेत के बवंडर से हाल बेहाल
जैसलमेर - नाचना क्षेत्र में चल रही तेज आंधी के कारण सडक़ मार्ग पर जमा रेत के कारण राहगीरों व वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। क्षेत्र के आसकंद्रा-सत्याया मार्ग पर आंधी के कारण रेत जमा हो गई है। रेत के टीले के कारण यहां से राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। आए दिन वाहन रेत में धंस रहे है। जिन्हें निकालने को लेकर खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। आसकंद्रा निवासी इन्द्रजीतसिंह सहित ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभागाधिकारियों को एक ज्ञापन प्रेषित कर सडक़ पर जमा रेत हटाने व आवागमन सुचारु करने की मांग की है। सार्वजनिक निर्माण विभाग, नाचना के सहायक अभियंता अणदाराम का कहना है कि सडक़ पर जमा रेत हटाने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है। शीघ्र ही सडक़ पर जमा रेत हटाकर आवागमन सुचारु किया जाएगा।
खिलाडिय़ों का किया स्वागत
नाचना राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेकर यहां पहुंची कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की खिलाडिय़ों का स्वागत किया गया।
प्रधानाध्यापिका करमजीतकौर ने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्काउट गाइड की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि खो-खो में प्रथम, कबड्डी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर छात्राओं ने क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसी प्रकार 100 मीटर में पूजाकंवर ने प्रथम, देवकी ने द्वितीय, 400 मीटर में पूजाकंवर ने प्रथम, रतन ने द्वितीय, गोला फैंक में डाली ने प्रथम, गीता ने द्वितीय, भाला फैंक में डाली ने प्रथम, तारो ने द्वितीय, लम्बी कूद में सरीफा ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम प्रभारी बीना तिवारी व खिलाडिय़ों का गुरुवार को यहां पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्थानीय संघ के सचिव ओमभारती ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Updated on:
03 Aug 2018 12:05 pm
Published on:
03 Aug 2018 12:05 pm
