11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- शंकराचार्य स्वामी का पोकरण हुआ भव्य अभिनन्दन, हुआ ऐसा कुछ कि…

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती पहुंचे पोकरण, हुआ स्वागत, निकाली शोभायात्रा
less than 1 minute read
Google source verification
Rally gave message of Hindu unity, saffron tour

Rally gave message of Hindu unity, saffron tour

पोकरण (जैसलमेर). शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती शुक्रवार की शाम पोकरण पहुंचे। यहां उनका मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। जगन्नाथपुरी गोवद्र्धन मठ के शंकराचार्य सरस्वती शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे बाद पोकरण पहुंचे। यहां गांधी चौक, सदर बाजार व आडा बाजार में ब्राह्मण महासभा के स्थानीय इकाई अध्यक्ष नारायण रंगा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने उनका मालाएं पहनाकर व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
निकाली शोभायात्रा
शंकराचार्य सरस्वती के पोकरण पहुंचने पर एक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न वाहनों में देवी देवताओं की झांकियां सजाई गई थी तथा बड़ी संख्या में पुरुष वाहनों व मोटरसाइकिलों पर चल रहे थे। इसके अलावा महिलाएं मंगल कलश लिए हुए चल रही थी। डीजे की धुन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरस्वती विद्या मंदिर से गांधी चौक, गजानन मार्केट, फोर्ट रोड, सालमसागर तालाब, माली समाज ब्रह्मबाग से होते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य के अस्थाई निवास आनंदसागर पहुंची।