5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनू लाइम स्टोन माइन्स को मिले चार पुरस्कार

-29 वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण क्षेत्र में
2 min read
Google source verification
jaisalmer

सोनू लाइम स्टोन माइन्स को मिले चार पुरस्कार

जैसलमेर. राजस्थान स्टेट माइन्स एंड मिनरल्स लिमिटेड आरएसएमएम की सोनू लाइम स्टोन माइन्स जैसलमेर को 29वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह अजमेर क्षेत्र में खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विभिन्न कार्य क्षेत्रों में चार पुरस्कार से नवाजा गया है । गौरतलब है कि अजमेर क्षेत्र के तहत यांत्रीकृत खुली खदानों, ओपन, कास्ट , अर्ध यांत्रिकृत खुली खदानों, मनुअल खुली खदानों व भूमिगत खदानों में 29 वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह मनाया गया और आयोजन समिति की ओर से गठित निरीक्षण दल की ओर से 22 नवम्बर को सोनू माइंस का निरीक्षण किया गया था। यांत्रिकृत खुली खदानों व आपन कास्ट की श्रेणी में खनिज संरक्षण का कार्य प्रथम पुरस्कार, व्यवस्थित व वैज्ञानिक तरीके से खनन कार्य में द्वितीय पुरस्कार, व्यवस्थित व वैज्ञानिक तरीके से खनन कार्य में द्वितीय पुरस्कार और वेस्ट डेम्प प्रबंधन कार्य तृतीय पुरस्कार दिए गए। ये पुरस्कार सोनू खदान के प्रबंधक यांत्रिक महेंद्र स्वरुप माथुर, सहायक प्रबंधक सर्वे जितेन्द्र यादव, खान फोरमेन नरपतसिंह राठौड़ व सर्वे सहायक रूपराम ने प्राप्त किए। एसबीयू लाइमस्टोन जोधपुर के प्रमुख व प्रभारी डीडी श्रीपत भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय खान ब्यूरो खान मंत्रालय के मुख्य खान नियंत्रक टी के रथ थे । विशिष्ठ अतिथि खान पर्यावरण एव खनिज संरक्षण सप्ताह के संरक्षक व क्षेत्रीय खान नियंत्रक अजमेर क्षेत्र बीएल कोटरीवाल तथा समारोह की अध्यक्षता पीएल मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयकापुरम ने की । पुरस्कार वितरण समारोह में अजमेर क्षेत्र की खदानों से वरिष्ठ अधिकारी प्रबंधक व खदानकर्मी उपस्थित थे ।

प्रशिक्षण सम्पन्न
जैसलमेर. क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर वीडियोग्राफी के संबंध में 2 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर स्थित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौराने प्रारम्भ में प्रशिक्षण प्रभारी अधिकारी डॉ.बृजलाल मीणा की ओर से यह जानकारी दी गई कि जिन मतदान केन्द्रों को केन्द्र सरकार के निर्वाचन विभाग की ओर से जो मतदान केन्द्र क्रिटिकल मतदान केन्द्र है उन्ही केन्द्रों पर वीडियो ग्राफ्री का कार्य आप द्वारा किया जाना है, उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदाता की फोटो आनी चाहिए जो मतदान करता है तथा मतदान की गोपनियता भी आपको बनाई जानी है। वीडियोग्राफी करते समय यह भी ध्यान रखा जाना कि मत करते समय उनकी वीडियोग्राफी नहीं हो सके।