
परमाणुनगरी में थमी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, भय फिर भी हावी
पोकरण. परमाणुनगरी में गत तीन दिनों से कोई नया पॉजिटिव नहीं आने से कुछ राहत मिली है। गत दिनों भेजे गए सभी नमूने नेगेटिव आए है। चिकित्सा विभाग की ओर से क्षेत्र में सर्वे, स्क्रीनिंग के साथ नमूने लेने का कार्य लगातार जारी है। गौरतलब है कि पूरे विश्व में कोरोना वायरस संक्रमण की महामारी चल रही है। कस्बे में अब तक 34 पॉजिटिव आ चुके है। राहत की बात है कि ये सभी वार्ड सं या एक, सात व आठ के ही निवासी है। अन्य वार्डों में अभी तक संक्रमण नहीं फैलने से कुछ राहत मिली हुई है। गत 21 मार्च को दो जनों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अभी तक कोई नया मरीज सामने नहीं आया है। जिससे कुछ राहत अवश्य मिली है, लेकिन कस्बेवासियों में भय व दहशत का माहौल अवश्य बना हुआ है। पोकरण में 34 कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण हॉटस्पोट मानते हुए वार्ड संख्या एक, सात व आठ को सील कर दिया गया है। इन वार्डों के लोगों को बाहर आने तथा बाहर के लोगों को इन वार्डों में जाने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा पोकरण में कफ्र्यू लगाया गया है। पुलिस की कड़ी नाकाबंदी के कारण किसी व्यक्ति को घरों से निकलने की अनुमति नहीं है। लोग भी कोरोना संक्रमण के भय के कारण घरों में ही विश्राम कर रहे है।
चिकित्सा विभाग का सर्वे कार्य जारी
कस्बे के वार्ड सं या एक व सात में सर्वे, स्क्रीनिंग व नमूने लेने का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद अब वार्ड सं या आठ में सर्वे किया जा रहा है। डॉ. देवेन्द्र सौंधी, डॉ.अरुणकुमार शर्मा, डॉ.जावेद, दिनेशकुमार छीपा, ओमप्रकाश विश्रोई की ओर से पुलिस वृताधिकारी नरेन्द्रसिंह देवड़ा, सहायक उपनिरीक्षक खेताराम गोदारा, मीना, श्रवण, सिमरथाराम, मनोज के सहयोग से शुक्रवार को कस्बे के वार्ड संख्या आठ में सर्वे करने के साथ नमूने लेने का कार्य किया गया।
100 से अधिक की रिपोर्ट आई नेगेटिव
चिकित्सा विभाग के सूत्रों के अनुसार पूर्व में भेजे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो रही है। इसके अंतर्गत शुक्रवार को 100 से अधिक की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जो सभी नेगेटिव पाए गए है। इसके अलावा पूर्व में पॉजिटिव आए व्यक्ति भी अब नेगेटिव हो रहे है। पूर्व में 19 जनों को छुट्टी दे दी गई थी। चार और लोग नेगेटिव हो चुके है। जिन्हें जोधपुर में ही सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया है। शीघ्र ही उन्हें भी छुट्टी दे दी जाएगी।
कड़ी नाकाबंदी के बीच हो रही है कार्रवाई
कस्बे में कफ्र्यू के दौरान पुलिस, आरएसी, होमगार्ड व बॉर्डर होमगार्ड का 600 से अधिक का जाब्ता तैनात किया गया है। प्रत्येक गली, मोहल्ले, मु य मार्ग व चौराहों पर नाकाबंदी की गई है। किसी व्यक्ति को बिना अनुमति बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। पुलिस निरीक्षक कांतासिंह ढिल्लो की ओर से बिना मास्क व बिना अनुमति घूमने पर लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को भी आधा दर्जन लोगों को गिर तार किया गया। इसके अलावा प्रत्येक गली मोहल्ले में जाकर कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जन-जागरण किया गया।
Published on:
24 Apr 2020 08:15 pm
