6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित,मुख्य वक्ता ने कही यह बात

जीवन में सदैव बड़ा लक्ष्य रखकर बढ़ें आगे’ -प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
2 min read
Google source verification
Talent award ceremony Organized in school

प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित,मुख्य वक्ता ने कही यह बात

जैसलमेर.बडोड़ा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कॉल इंडिया के चीफ माइनिंग इंजीनियर घेवरसिंह भाटी थे, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अधीक्षण अभियंता पीएचईडी राजेंद्र कुमार शर्मा, जीतसिंह भाटी अधीक्षण अभियंता राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम, नरेंद्रसिंह सहायक अभियंता पीएचइडी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य खालिद अली ने की। कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता घेंवरसिंह भाटी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में सदैव बड़ा लक्ष्य रखकर आगे बढ़े। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जीवन में असफलता ही सफलता की सीढ़ी है। विशिष्ट अतिथि शर्मा ने कठोर परिश्रम को ही सफलता की कुंजी बताया। विशिष्ट अतिथि जीतसिंह भाटी और नरेन्द्रसिंह भाटी ने स्वाध्याय के महत्व को समझाया। वरिष्ठ व्याख्याता मगसिंह भाटी ने मुख्य अतिथि भाटी का जीवन परिचय करवाते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढऩे की बात कही। कार्यक्रम के भामाशाह घेंवरसिंह भाटी ने विद्यालय के 65 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बडोडा गांव के सरपंच प्रेमाराम सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य खालिद अली ने आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक मोहनलाल सुथार ने किया।

दो को सर्प ने डसा
मोहनगढ़. नहरी क्षेत्र में खेत में कार्य करने दौरान व ऐवड़ चराने के दौरान दो व्यक्तियों को सांप ने डस लिया, जिन्हें उपचार के लिए मोहनगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. केआर पंवार ने बताया कि शुक्रवार को नारायणराम (32) पुत्र कालूराम प्रजापत निवासी 3 रिड़मल माइनर रामगढ़ को खेत में कार्य करने के दौरान सांप ने डस लिया, जिसे उपचार के लिए शुक्रवार देर रात्रि मोहनगढ़ के अस्पताल लाया गया। इसी प्रकार सुजान सिंह (64) पुत्र मुकनसिंह निवासी बोहा को शनिवार को ऐवड़ चराने के दौरान बांये हाथ में सांप ने काट लिया। परिजनों की ओर से उपचार के लिए मोहनगढ़ के अस्पताल लाया गया। यहां मरीज का उपचार किया गया। अब दोनों मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार है।