5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर पहुंचा राजस्थान गौरव यात्रा का रथ, सीएम राजे ने की यह घोषणा

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा की राजस्थान गौरव यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत शुक्रवार को जैसलमेर से की।
less than 1 minute read
Google source verification
jaisalmer

जैसलमेर पहुंचा राजस्थान गौरव यात्रा का रथ, सीएम राजे ने की यह घोषणा

जैसलमेर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा की राजस्थान गौरव यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत शुक्रवार को जैसलमेर से की। इस दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का महिला शक्ति ने स्वागत किया और उन्होंने शक्ति सम्मेलन में लोगों को संबोधित भी किया। स्थानीय लोगों सीएम राजे को स्वागत में चुनरी ओढ़ाकर तलवार भी भेंट की गई । राजे ने शक्ति सम्मेलन में तनोट माता और रामदेवरा बाबा को प्रणाम कर शुरू किया। उन्होंने कहा कि महिलाऐं जीवन में हर चुनौती को मात देकर आगे बढ़ना बखूबी जानती हैं। साहसी और ऊर्जावान महिलाओं को देखकर ही मुझे आगे बढ़ने का हौसला मिलता है। इस दौरान सीएम राजे ने जैसलमेर को कई योजनाओं की दी सौगात भी दी और विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण भी किया। जनजातीय बालिका छात्रावास, EVM स्टोर, नवीन सूचना केंद्र और 15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों की सौगात दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी मंच पर मौजूद रहे।