7 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

पति ने कबूला- उसने की पत्नी की हत्या, दो अन्य युवतियों पर हत्या में शामिल होने का आरोप

जैसलमेर जिले के खुहड़ी थाना क्षेत्र के घुरिया गांव की बली की ढाणी में एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

2 min read
Google source verification
jsm

जैसलमेर जिले के खुहड़ी थाना क्षेत्र के घुरिया गांव की बली की ढाणी में एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के शव को देखकर प्रथम दृष्टया उसकी हत्या होने का अंदेशा गहराया और दूसरी तरफ उसके पति ने हत्या करने की बात कबूल करते हुए पुलिस के सामने समर्पण कर दिया, जिसे पुलिस ने दस्तयाब कर लिया। दूसरी ओर मृतका के परिवारजन और अन्य लोग जिला अस्पताल के मोर्चरी के बाहर शुक्रवार सुबह से धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या करने में दो युवतियां भी शामिल हैं। उन्होंने उनकी गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। मोर्चरी के बाहर मृतका के परिवारजनों ने बताया कि कायमा (22) की हत्या उसके पति शोभारे खां ने अन्य दो महिलाओं के साथ मिल कर की है। गौरतलब है कि गत गुरुवार को कायमा का शव एक सुनसान घर में मिला था। उसके परिवारजनों ने बताया कि बुधवार रात को शोभारे खां ने कायमा को बुलाया था। एक महिला ने गुरुवार सुबह कायमा का शव सबसे पहले देखा और पीहर पक्ष को सूचित किया। वे जब मौके पर पहुंचे तो उसके शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे। परिवारजनों ने खुहड़ी थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को जिला मुख्यालय स्थित जवाहिर चिकित्सालय के मोर्चरी में लाकर रखवाया। मृतका के पीहर पक्ष की तरफ से इस मामले में शोभारे खां सहित 3 जनों के खिलाफ खुहड़ी थाने में शिकायत दी गई है।

मोर्चरी पर उमड़ी भारी भीड़

इस बीच शुक्रवार को मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हो गए। वे धरने पर बैठ गए। पूर्व प्रधान अमरदीन फकीर और पंचायत समिति सदस्य जानब खां भी उनके बीच पहुंचे। मृतका के परिवारजनों का कहना है कि वे दो दिन से भूखे-प्यासे न्याय के लिए बैठे हैं। उन्होंने कहा कि हत्या में दो अन्य युवतियां शामिल हैं। उन्हें तुरंत पकड़ा जाए। पुलिस सीओ जैसलमेर रूपसिंह इंदा ने कायमा के परिवारजनों से समझाइश की कि वे पोस्टमार्टम करवाने पर रजामंदी दे ताकि सही रिपोर्ट मिल सके। उन्होंने पत्रिका को बताया कि इस मामले में आरोपी पति को दस्तयाब कर लिया गया है। साथ ही आरोपी महिलाओं की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में पुलिस की कई टीमें एक साथ अनुसंधान में जुटी हुई हैं।