21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

… शोभायात्रा का हर कहीं हुआ दिल खोल कर स्वागत

हर कहीं हुआ दिल खोल कर स्वागत
2 min read
Google source verification
... शोभायात्रा का हर कहीं हुआ दिल खोल कर स्वागत

... शोभायात्रा का हर कहीं हुआ दिल खोल कर स्वागत

जैसलमेर. शोभायात्रा का पूरे मार्ग में लोगों ने दिल खोल कर स्वागत किया। उन्होंने पुष्पवर्षा कर ब्राह्मण समाज के लोगों का उत्साहवद्र्धन किया। गोपा चौक सहित कई जगहों पर मार्ग में लोगों ने ठंडे पानी और अन्य शीतल पेयों की व्यवस्था की। लोगों ने ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को भी मनुहार कर शीतल पेय पिलाए। हनुमान चौराहा पर भाजपा नेताओं ने स्टेज बनाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। अमरसागर प्रोल के बाहर माली समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा की। गोपा चौक में पूरा वातावरण गुलाब के फूलों की पंखुडिय़ों से आच्छादित हो गया। यहां पर विधायक रूपाराम धनदे व कांग्रेस के अन्य नेताओं के अलावा भाजपा व करणी सेना की तरफ से स्वागत कार्यक्रम रखा गया। गड़ीसर प्रोल के पास विशाल स्टेज लगाकर केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का अभिवादन करते हुए पुष्पवर्षा की। उनके भाइयों पिराणे फकीर, अमीन खां, इलियास फकीर, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अमीन खां के अलावा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुमार खां के अलावा मुस्लिम समाज के लोगों सडक़ के दोनों ओर खड़े होकर शोभायात्रा का स्वागत किया। नगरपरिषद के पूर्व सभापति अशोक तंवर व उपसभापति खींवसिंह भी स्वागत करने के लिए यहां मौजूद थे। केबिनेट मंत्री ने शोभायात्रा में शामिल सभापति हरिवल्लभ कल्ला और पोकरण नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित तथा अन्यों को बधाई दी। मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि जैसलमेर में भाईचारा आज भी कायम है, हर सुख- दु:ख में लोग एक दूसरे के काम आते रहे हैं।
परशुराम धाम में रखा सहभोज
शोभायात्रा के परशुराम धाम पहुंचने पर वहां अतिथियों ने भगवान परशुराम के मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर मंचस्थ अतिथियों ने अपने विचार प्रकट किए और ब्राह्मण एकता को मजबूत करते हुए समाज को दिशा दिखाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जैसलमेर सभापति कल्ला व पोकरण पालिकाध्यक्ष पुरोहित के अलावा राजस्थान ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष ललित मिश्रा, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, सुभाष पाराशर, महेश शर्मा, दीक्षांत शर्मा और लोकेंद्र शर्मा के साथ पुष्टिकर समाज अध्यक्ष रूपकिशोर व्यास, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. एसके दुबे, पुष्करणा समाज के प्रबंधक ट्रस्टी ब्रजकिशोर जगाणी, फतेहगढ़ के उपप्रधान मगसिंह राजपुरोहित, लक्ष्मीनारायण श्रीमाली आदि उपस्थित थे। बाद में सभी के लिए भोजन की व्यवस्था वहीं पर रखी गई।