5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चरण पादूका पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

-भादरिया महाराज की नवीं पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम
2 min read
Google source verification
jaisalmer

चरण पादूका पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जैसलमेर/लाठी. क्षेत्र के प्रसिद्ध संत हरवंशसिंह निर्मल उर्फ भादरिया महाराज की नवीं पुण्यतिथि के अवसर पर भादरिया स्थित शक्तिपीठ भादरियाराय मंदिर व महाराज की समाधिस्थल पर दो दिन तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें यहां आए संत महात्माओं, श्रद्धालुओं व महाराज के शिष्यों ने भाग लिया। महाराज की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर गुरुवार की शाम संत महात्माओं के प्रवचन के पश्चात् रातभर जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दी तथा शनिवार को पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों व प्रसादी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
महाराज की पुण्यतिथि के मौके पर शुक्रवार को सुबह आचार्य पंडित महेन्द्र पुरोहित व रमेश पुरोहित के सानिध्य में मंदिर परिसर में स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया। 10 बजे संत महात्माओं के सानिध्य में गणपति आह्वान व महाराज की समाधि स्थल पर शनि पूजन व चरण पादूका पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सैंकड़ों श्रद्धालुओं व महाराज के शिष्यों ने अपनी ओर से पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, संत महात्माओं सहित सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने समाधि पर पुष्प चढाकर अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी। दोपहर बाद मंदिर परिसर में प्रसादी का वितरण किया गया। जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
रातभर बही सुरों की सरिता
महाराज की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर यहां भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें जितेन्द्रसिंह, सावलसिंह, चनणाराम, जीवाराम, देकूराम, अनोपाराम, खेताराम, पूनाराम, अचलसिंह, भंवरलाल, चुतराराम, चैनाराम, हरूराम मेघवाल सहित कई गायक कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। जिस पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमने लगे। इस मौके पर डेलासर मठ के महंत लाडूराम, पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी, जुगलकिशोर आसेरा, केसरसिंह भोपाजी, समाजसेवी हीरसिंह झाला, भोमसिंह भादरिया, अशोक सोढ़ानी, गिरधरसिंह, विजयसिंह, प्रेमसिंह, नरपतसिंह, सूरजमल सेवग सहित लोग उपस्थित थे।
सजाई फोटो प्रदर्शनी
भादरिया मंदिर परिसर में भादरिया महाराज की ओर से किए गए कार्यों के संबंध में शुक्रवार को फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मीरा प्रामाणिक जीवनी, जैसलमेर की लोक देवियां, नाडोल का राजवंश, राठौड़ों की कुलदेवी, जैसलमेर राज्य का राजनीतिक इतिहास, अकबर बीरबल का इतिहास, वीर बालक और बालिकाओं की कथाएं, बाबा रामदेव की प्रामाणिक जीवनी सहित कई फोटो व पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जमकर खरीददारी की। भादरिया महाराज की बरसी के अवसर पर शुक्रेवार को भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।