1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- जैसलमेर में चुनावों से पहले जाट समाज के इस बड़े निर्णय से उड़ सकती है…

संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 25 Apr 2018, 9:16 PM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

जाट समाज की बैठक
पोकरण (जैसलमेर ). फलसूण्ड उपतहसील क्षेत्र में निवास कर रहे जाट समाज के लोगों की बैठक फलसूण्ड स्थित महादेव जाट न्याति नोहरे में जाट संस्थान के अध्यक्ष दुर्गाराम सारण की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमें सामाजिक संगठन को मजबूत करने, बालिका शिक्षा को बढावा देने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। संस्थान के सचिव सोहन जाट ने बताया कि बैठक में फलसूण्ड, पदमपुरा, भुर्जगढ़, बलाड़, राजमथाई, बांधेवा आदि गांवों से आए समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उन्होंने बताया कि बैठक में नशामुक्ति पर चर्चा करते हुए विवाह समारोह व किसी की मृत्यु हो जाने पर अफीम, डोडापोस्त, बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू की मनुहार व सेवन नहीं करने, पूरी तरह से समाज को नशामुक्त बनाने, बाल विवाह पर रोक लगाने, बालिका शिक्षा को बढावा देने, मृत्यु भोज बंद करने, समाज के गरीब व प्रतिभावान छात्र छात्राओं को आवश्यकता पडऩे पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने व समाज में व्याप्त कुरीतियों व रुढ़ीवादी परंपराओं को खत्म करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में संस्थान के उपाध्यक्ष सवाईराम सऊ, धन्नाराम, सवाईराम भाम्भू, राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना के जिलाध्यक्ष तेजाराम गोदारा, उपाध्यक्ष धन्नाराम, भणियाणा तहसील क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, सुरजाराम, बालाराम, सत्ताराम सहित लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा समाज सुधार को लेकर सुझाव दिए।

IMAGE CREDIT: patrika

प्रभारी सचिव को सौंपा ज्ञापन
जैसलमेर. जिला किसान संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक प्रेमसिंह परिहार ने जिला प्रभारी सचिव हेमन्त गेरा को ज्ञापन सौंपाकर जिला के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि जिले में इन दिनों चारे का अभाव है। ऐसे में किसानों व पशुपालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चारे के अभाव में पशु अकाल काल का ग्रास बन रहे है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चारा डिपो शीघ्र शुरू करवाने की आवश्यकता है।

प्रदेश प्रवक्ता ने किए बाबा की समाधि के दर्शन
रामदेवरा. सर्व राजपूत समाज संघर्ष समिति के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गसिंह खींवसर ने मंगलवार को रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए। प्रदेश प्रवक्ता दुर्गसिंह मंगलवार शाम रामदेवरा पहुंचे। उन्होंने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा मिश्री, पताशा व नारियल का प्रसाद चढाकर अमन, चैन व खुशहाली के लिए प्रार्थना की।