6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झाडिय़ों से घिरे बिजली के ट्रांसफार्मर से खतरा

मोहनगढ़ कस्बे में लगे अधिकांश ट्रांसफार्मर की झाडिय़ों से घिरे हुए हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
2 min read
Google source verification
Threat from Electric Transformer Surrounded by rags

झाडिय़ों से घिरे बिजली के ट्रांसफार्मर से खतरा

जैसलमेर . मोहनगढ़ कस्बे में लगे अधिकांश ट्रांसफार्मर की झाडिय़ों से घिरे हुए हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। झाडिय़ों की वजह से आए दिन बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो रही है। बिजली के तारों से बबूल की टहनियों के टकराने से कई बार वोल्टेज बढ़ जाता है। इस वजह से उपभोक्ताओं को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। झाडिय़ों को हटाने के लिए ग्रामीणों की ओर से कई बार कनिष्ठ अभियंता पुखराज मीणा को अवगत करवाया गया। बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई है। मोहनगढ़ के सीएडी कॉलोनी में विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता के आवास के किनारे लगा ट्रांसफार्मर झाडिय़ों से घिरा हुआ है। इसी तरह तहसील रोड पर श्मसान घाट के किनारे लगे दो ट्रांसफार्मर झाडिय़ों से घिर हैं। गत सप्ताह टहनियों के बिजली के तारों से टकराने के कारण तहसील रोड वाले ट्रांसफार्मर में वोल्टेज बढ़ गया। इस वजह से लोहिया पाड़ा में लाखों रुपये के विद्युत उपकरण जल गए थे। इस संवाददाता के गुरुवार को तहसील रोड स्थित ट्रांसफार्मर का मौका मुआयना करने की जानकारी पर विद्युत निगम के कार्मिकों ने झाडिय़ों की कटाई शुरू की, जिसमें आसपास के लोगों ने भी सहयोग दिया।

डाबला में गहरा रहा पानी का संकट
डाबला. जिला मुख्यालय से जुड़े गांवों में पेयजल संकट गहराया गया हैै। ग्रामीणों के साथ साथ पशुधन को भी दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है । जानकारी के मुताबिक डाबला ग्राम पंचायत से जुड़ी खेतसिंह की ढाणी में करीब डेढ महीने से पेयजल की आपूर्ति ठप है, वहीं मंगलसिंह की ढाणी का नलकूप गत डेढ़ महीने से खराब पड़ा है । जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों व पशुपालकों को भुगतना पड़ रहा है । ग्रामीण मेहताबसिंह चौहान ने बताया कि कई विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी कानों मे जूं तक नही रेंगी ।