5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर
दीपावली मनाने स्वर्णननगरी पहुंच रहे मेहमान,देखें वीडियो…
Play video

दीपावली मनाने स्वर्णननगरी पहुंच रहे मेहमान,देखें वीडियो…

स्वर्णनगरी में दीपावली पर कई देशी-विदेशी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं और यहां लाइट फेस्टिवल का आनंद लेते हैं। विशेषकर दीवाली के मौके पर गुजरात, महाराष्ट्र व मुम्बई से सैलानी आते है और दीवाली पर्व उत्साह के साथ मनाते है।
Google source verification

जैसलमेर. स्वर्णनगरी में दीपावली पर कई देशी-विदेशी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं और यहां लाइट फेस्टिवल का आनंद लेते हैं। विशेषकर दीवाली के मौके पर गुजरात, महाराष्ट्र व मुम्बई से सैलानी आते है और दीवाली पर्व उत्साह के साथ मनाते है। दीवाली की छुट्टियों में सुकून व खुशी के पल बिताने के लिए इन दिनों जैसलमेर में सैलानियों का सैलाब उमड़ा हुआ है। जहां देखो सैलानी ही सैलानी नजर आ रहे है। साथ ही शैक्षणिक भ्रमण व स्कूली छात्र-छात्राओं के दल भी काफी संख्या में देखे जा सकते है। यह सैलानी शहर के सोनार दुर्ग, पटवा हवेली, गड़ीसर तालाब, सालमसिंह की हवेली, कुलधरा, अमरसागर, बड़ाबाग, सम सेंड ड्यून्स सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर भ्रमण करते नजर आ रहे है। देसी व विदेशी सैलानियों का बुम आने से पर्यटन व्यवसायियों में खुशी का माहौल है। खासकर दीवाली पर्व मनाने व छुट्टियां बीताने के लिए देस-विदेश से लोग यहां पहुंच रहे है।
होटलों में बम्पर बुकिंग
इन दिनों शहर की अधिकांश होटले हाउसफूल हो गई है। यहां सैलानियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग करवा ली है और जैसलमेर आकर भ्रमण करने व लाइटिंग फेस्टिवल मनाने को लेकर उत्साहित नजर आ रहे है।

ऊंट सवारी की चाहत भी
जैसलमेर से करीब 45 किमी. दूर स्थित सम सेंड ड्यून्स देसी-विदेशी सैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। यहां आने वाले सैलानी दिन शाम को ऊंट सवारी व धोरों पर भ्रमण कर लुत्फ उठाते है व शाम को सूर्यास्त का विहंगम नजारों को देखकर उत्साहित नजर आ है। सैलानी रात को मखमली धोरों पर राजस्थानी लोक धूनों व स्थानीय कलाकारों के साथ नृत्य का भी लुत्फ उठा रहे है।