21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाइपों से भरी ट्रेक्ट्रर-ट्रोली असंतुलित होकर पलटी, चालक घायल

पाइपों से भरी ट्रेक्ट्रर-ट्रोली असंतुलित होकर पलटी, चालक घायल
less than 1 minute read
Google source verification
पाइपों से भरी ट्रेक्ट्रर-ट्रोली असंतुलित होकर पलटी, चालक घायल

पाइपों से भरी ट्रेक्ट्रर-ट्रोली असंतुलित होकर पलटी, चालक घायल

लाठी. क्षेत्र सोढ़ाकोर गांव के पास शनिवार देर शाम पाइपों से भरी हुई एक ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर पलटी खा गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों की ओर से लाठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम कुछ किसान सीमेंट से निर्मित पाइपों से भरकर एक ट्रैक्टर ट्राली लाठी कस्बे से सोढाकोर गांव की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सोढ़ाकोर गांव से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया तथा असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए पलटी खा गया। घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई वहीं पाइप इधर-उधर बिखर गए। हादसे में दिलदार खां (25) पुत्र शरीफ खां निवासी मोहनगढ़ हाल केरालिया के शरीर पर चोटे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर सोढ़ाकोर टोल पर खड़े सोढ़ाकोर गांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक दीपसिंह भाटी, लीलूसिंह भाटी, महेंद्रसिंह भाटी तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की क्रेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने क्रेन की मदद से ट्रोली के नीचे दबे हुए घायल युवक को बाहर निकाला तथा अपने निजी वाहन से लाठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जोधपुर रैफर कर दिया।