5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आतंकवादियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत’

-शहीदों को दी श्रद्धांजलि
2 min read
Google source verification
jaisalmer

‘आतंकवादियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत’

जैसलमेर/पोकरण. भारतीय किसान संघ स्थानीय शाखा की ओर से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सुपुर्द कर अवंतीपुरा पुलवामा में चार दिन पूर्व हुए आतंकी हमले पर सख्त निर्णय लेने व आतंकवादी संगठनों को सबक सिखाने की मांग की। किसान संघ अध्यक्ष भोमसिंह के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सुपुर्द कर बताया कि घाटी में आए दिन आतंकी हमले हो रहे है तथा हमारे जवान आए दिन शहीद हो रहे है। पुलवामा की घटना से पूरा देश आक्रोशित है तथा सरकार के साथ है। उन्होंने कश्मीर में लगाई गई धारा 370 व 35ए हटाने, सीमावर्ती प्रांतों में घूम रहे कश्मीरी युवकों को यहां से निकालने की मांग की।
लाठी. क्षेत्र के ओढ़ाणिया गांव में ग्रामीणों ने कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी। उपसरपंच प्रद्युम्न रतनू, जीवराज पालीवाल, गणपतलाल, भंवरलाल, खुशालचंद, मांगीलाल, देवेन्द्र पालीवाल, ओमदान रतनू, राजूराम सुथार, जेठादास वैष्णव, खेताराम मेघवाल ने शहीदों की याद में मोमबत्तियां जलाई तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

शहीदों के बलिदान को याद कर नम हुई आंखे
जैसलमेर. पुलवामा में आतंकी हमलों में शहीद हुए जवानों को जिले भर में श्रद्धांजलि दी जा रही है, वहीं आतंकी हमले को लेकर जिले के बाशिंदों में गुस्सा साफ तौर पर देखा जा सकता है। इसी क्रम में सम सेंड ड्यून्स पर सम कैम्प एंड रिसोट्र्स वेलफेयर सोसायटी ने पुलवामा में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इसी प्रकार पुलवामा मे हुए शहीद वीर जवानों के सम्मान मे समस्त रिदवा गांव ने कैन्डल मार्च निकाल कर व दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मनोहरसिंह रिदवा, श्यामसिंह दानसिंह राजेन्द्रसिंह नरावत, दौलत दैया, दीपाराम, चतुर्भुज, सवाईसिंह, आनंदसिंह, फतेहसिंह, हुकमसिंह, कमल भारथी, भैरूसिंह उपस्थित थे। इसी प्रकार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ेने एसबीके महाविद्यालय मे स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर शहीदों को कैण्डल व दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी।