
छह माह से नलकूूप खराब, गहराया पेयजल संकट
बडोड़ा गांव. क्षेत्र के नाडे की ढाणी में गत छह माह से नलकूप खराब होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट से रूबरू होना पड़ रहा है। नाडे की ढाणी में सरकारी नलकूप स्थित है, जो गत छह माह से खराब पड़ा है। ऐसे में क्षेत्र में जलापूर्ति बंद पड़ी है तथा ग्रामीणों को ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन माह पूर्व नलकूप को ठीक करने के लिए लोरिंग मशीन भेजी गई थी, जो आज भी नलकूप पर ही खड़ी है। न तो नलकूप ठीक किया गया, न ही मशीन को हटाया गया। ऐसे में ग्रामीणों को पेयजल संकट से रूबरू होना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया, लेकिन उनकी ओर से नलकूप को ठीक करने व जलापूर्ति सुचारु करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। छह माह से नलकूूप खराब, गहराया पेयजल संकट
Updated on:
31 Mar 2021 09:10 pm
Published on:
31 Mar 2021 09:10 pm
