6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS: श्वानों के हमले में दो हरिणों की मौत, एक घायल

लाठी क्षेत्र में श्वानों के हमले में हरिणों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। शुक्रवार रात्रि में भी श्वानों के हमले में दो हरिणों की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
Two deer deaths, one injured in attack of dogs

Two deer deaths, one injured in attack of dogs

जैसलमेर. लाठी क्षेत्र में श्वानों के हमले में हरिणों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। शुक्रवार रात्रि में भी श्वानों के हमले में दो हरिणों की मौत हो गई। खेतोलाई गांव में स्थित पशुकुण्ड पर शुक्रवार की देर रात दो हरिण पानी पी रहे थे। इस दौरान कुछ श्वानों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों हरिणों की मौके पर ही मौत हो गई। वन्यजीवप्रेमियों ने शनिवार को सुबह हरिणों का अंतिम संस्कार किया।
इधर, एक हरिण घायल
क्षेत्र के भादरिया गांव में शनिवार को सुबह कुछ श्वानों ने एक हरिण पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। यहां से गुजर रहे देवीसिंह ने श्वानों को भगाकर हरिण को अपने कब्जे में लिया। उन्होंने हरिण का उपचार करवाया तथा वन विभाग को सुपुर्द किया।

ग्राम पंचायत को लिखा है...
क्षेत्र में आए दिन श्वानों के हमले में हो रही हरिणों की मौत पर जलस्त्रोतों पर वन विभाग के कार्मिकों को गश्ती के लिए लगाया गया है। आवारा श्वानों को पकडऩे व वन्यजीव क्षेत्र से दूर ले जाने के लिए ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी को लिखा गया है।
-ब्रजमोहन गुप्ता, सहायक उपवनसंरक्षक वन विभाग, पोकरण।

वाहनों की भिड़ंत में महिला की मौत, दो घायल
जैसलमेर. फतेहगढ़ उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रीवड़ी के राजस्व गांव भीयासर के समीप शनिवार को तिपहिया वाहन व डम्पर की आमने-सामने भिड़ंत होने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में दो जनें गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार भीयासर से फतेहगढ़ की ओर आ रहा थ्री व्हीलर टेंपो व फतेहगढ़ से मंडाई की ओर जा रहे डम्पर की शनिवार को भीयासर के समीप आमने सामने भिड़ंत होने से तिपहिया में सवार तेजसिंह (30) पुत्र मंगलसिंह, मोरुकंवर (40) पत्नी नारायणसिंह व रामकंवर (25) पत्नी खेतसिंह निवासी भीयासर गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एम्बुलेंस 108 मौके पर पहुंची। घायलों को 108 एम्बुलेंस पायलट कैलाशचंद ईएमटी सुनिल कुमार ने एम्बुलेंस से पीएचसी फतेहगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर तीनों को बाड़मेर रैफर किया। एम्बुलेंस 108 से बाड़मेर जाते समय भाडखा के समीप बीच रास्ते में गंभीर घायल रामकंवर पत्नी खेतसिंह ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर सांगड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।