5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेटेलाइट फोन के साथ पकड़े गए दो विदेशी नागरिक, पुलिस की हिरासत में विदेशी

जैसलमेर में दो विदेशी नागरिकों को पुलिस ने सेटेलाइट फोन के साथ पकड़ा है।
less than 1 minute read
Google source verification
satellite phones

जैसलमेर। जैसलमेर में दो विदेशी नागरिकों को पुलिस ने सेटेलाइट फोन के साथ पकड़ा है। अब पुलिस व आर्मी की इंटेलिजेंस संयुक्त रूप से इन विदेशी नागरिकों से पूछताछ में जुट गई है।

जैसलमेर में विदेशी नागरिकों को पुलिस ने कैमल सफारी करने के दौरान पकड़ा है। खुहड़ी थाना पुलिस ने बताया कि आगामी दिनों में वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास होने वाला है। ऐसे में आर्मी और पुलिस की सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी।

जिसके बाद आर्मी इंटेलिजेंस ने जाकर इन विदेशी नागरिकों की तलाशी ली तो इनके पास से थ्यूरिया सेटलाइट फोन बरामद हुआ है। जिसके बाद खुहड़ी पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। अब पूछताछ में पता लगा है कि विदेशी नागरिक जर्मनी के बताए जा रहे है।

अब पुलिस व आर्मी इंटेलिजेंस संयुक्त रूप से पूछताछ में जुट गई है कि विदेशी नागरिक किस मंशा को लेकर यहां सेटलाइट फोन लेकर पहुंचे है। क्योकि युद्धाभ्यास को लेकर इन दिनों सुरक्षा एजेंसिया ज्यादा सतर्क है।