
Praveen Ratanu of Pokhran selected in UPSC (Patrika Photo)
Praveen Ratanu of Pokhran selected in UPSC: जैसलमेर: पोकरण क्षेत्र के बोनाड़ा निवासी एक किसान के बेटे ने घर पर ही स्वाध्याय कर देश की प्रतिष्ठित भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में देश भर में 499वीं रैंक हासिल की है, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई।
बोनाड़ा निवासी सुमेरदान रतनू पेशे से किसान हैं। उनका बेटा 22 वर्षीय प्रवीण रतनू गत दो वर्षों से घर पर ही यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। गत वर्ष उसने यूपीएससी की परीक्षा के लिए आवेदन किया। इसके बाद प्रतिदिन 10 घंटे स्वाध्याय कर मुकाम हासिल किया।
आईएएस में चयनित होने के बाद प्रवीण रतनू ने राजस्थान पत्रिका से बातचीत करते हुए बताया कि गांव में ही प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा हासिल करने के बाद जयपुर के महाराजा कॉलेज में विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद गत वर्ष आईएएस का आवेदन कर घर पर ही स्वाध्याय शुरू किया।
वह प्रतिदिन 10 घंटे घर पर ही पुस्तकों और ऑनलाइन माध्यम से अध्ययन करता था। साथ ही एक निजी कोचिंग में प्रत्येक सप्ताह टेस्ट सीरिज देने जाता था। इसके अलावा कहीं पर भी कोचिंग या शिक्षण के लिए नहीं गया। वर्तमान में प्रवीण सहित पूरा परिवार जयपुर में है।
शुक्रवार को यूपीएससी परिणाम घोषित होने के बाद माता, पिता सहित परिजनों ने मालाएं पहनाई और मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। इस दौरान पड़ौसियों का भी बधाई देने के लिए तांता लग गया। इसी प्रकार पैतृक गांव बोनाड़ा में भी ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर बधाई और शुभकामनाएं दी।
Published on:
07 Mar 2026 01:49 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
