
jaisalmer news
जैसलमेर. जिले में ग्राम स्वराज अभियान के तहत मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम के प्रथम चरण का आगाज सोमवार को किया गया। जिले में कार्ययोजना के अनुरूप महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ओर से निर्धारित स्थलों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सोमवार को अमरसागर ग्राम पंचायत की की शंकर की ढाणी में एएनएम की ओर से आशा के सहयोग से टीकाकरण सत्र आयोजित कर टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों का टीकाकरण कार्य किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉं. बीएल बुनकर, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एमडी सोनी, उमेश आचार्य एवं चतुरसिंह भी उपस्थित थे। डॉ. बुनकर ने बताया कि अमरसागर क्षेत्र की शंकर की ढाणी में एएनएम बीना यादव की ओर से टीकाकरण से वंचित 10 बच्चों का टीकाकरण किया गया।
तीन चरणों में होूगा टीकाकरण
डॉ. सोनी ने बताया कि मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत तीन चरण आयोजित किए जाएंगे। प्रथम चरण 16 जुलाई 2018, द्वितीय चरण 13 अगस्त 2018 व तृतीय चरण 10 सितम्बर 2018 से आयोजित होगा। हर चरण 7 कार्य दिवस का होगा ।
किसानों को दिए ऋण माफी प्रमाण पत्र
मदासर (पोकरण). राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे फसली ऋण माफी अभियान के अंतर्गत सोमवार को गांव के अटल सेवा केन्द्र में ऋण माफी शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 75 किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र सुपुर्द किए गए। ग्राम सेवा सहकारी समिति मदासर के व्यवस्थापक ने बताया कि अटल सेवा केन्द्र में सोमवार को किसानों की बैठक आयोजित की गई तथा उन्हें ऋण माफी योजना के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान 75 किसानों के 17 लाख 17 हजार 841 रुपए के फसली ऋण माफ कर उन्हें ऋण माफी प्रमाण पत्र दिए गए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी सूचना के अभाव में शिविर में नहीं पहुंचने वाले किसानों को मंगलवार को ऋण माफी प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
Published on:
17 Jul 2018 06:50 pm
