5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर के इस गाँव के लोगों ने दी मतदान बहिष्कार की चेतावनी,आखिर ऐसा क्यों ?जानिए पूरी खबर

पानी नहीं पहुंचा तो नहीं करेंगे मतदान -दांतल के ग्रामीणों ने दी बहिष्कार की चेतावनी
2 min read
Google source verification
jaisalmer

जैसलमेर के इस गाँव के लोगों ने दी मतदान बहिष्कार की चेतावनी,आखिर ऐसा क्यों ?जानिए पूरी खबर

पोकरण. क्षेत्र के दांतल के ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर जलापूर्ति सुचारु नहीं होने पर 7 दिसम्बर को मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। दांतल के गिरधरसिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शनिवार को उपखण्ड अधिकारी अनिलकुमार जैन से मुलाकात की और एक ज्ञापन सुपुर्द कर बताया कि दांतल, भीलों की ढाणी, मेघवालों की ढाणी, सुथारों की ढाणी, गड़ेली कुंआ में गत 5 वर्षों से जलापूर्ति बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को भणियाणा व अन्य जगहों से ट्रैक्टर टंकियों से महंगे दामों में पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जलदाय विभागाधिकारियों को भी अवगत करवाया गया, लेकिन उनकी ओर से जलापूर्ति सुचारु नहीं की जा रही है। उन्होंने जलापूर्ति सुचारु करने की मांग करते हुए बताया कि यदि सात दिसम्बर तक जलापूर्ति सुचारु नहीं की जाती है, तो ग्रामीणों की ओर से मतदान का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिस पर उपखण्ड अधिकारी जैन ने तत्काल जलदाय विभागाधिकारियों को समस्या का निराकरण करने और जलापूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए।

मोटर बाइक रैली से दिया मतदान का संदेश
-जिला कलक्टर भी रैली में हुए शामिल
जैसलमेर. सरगम सप्ताह के कार्यक्रमों की कड़ी में जिले में मतदाताओं को 7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान कराने को लेकर मोटर बाइक रैली का आयोजन किया गया। जैसलमेर जिला मुख्यालय पर विजय स्तम्भ चौराहा से मोटर बाइक रैली का आगाज जिला कलक्टर ओम कसेरा ने झंडी दिखाकर किया। उन्होंने खुद बाइक रैली में शामिल होकर मोटर पर सवार हुए रैली का नेतृत्व किया और मतदाताओं को आगामी 7 दिसम्बर को वोट देने का संदेश दिया। इस रैली के आगाज के अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी रामेश्वरलाल मीणा, जिला परिवहन अधिकारी एनएस सोढ़ा, सहायक प्राचार्य महाविद्यालय अशोक तंवर, जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी राजकुमार विश्नोई के साथ ही बड़ी संख्या में मोटरबाइक सवार उपस्थित थे। जिला कलक्टर के नेतृत्व में आयोजित मोटर बाइक रैली में संभागियों ने उत्साह दिखाया और शत प्रतिशत मतदान करने की बात कही। मोटर बाइक रैली विजय स्तम्भ चौराहा से रवाना हुई और नीरज बस स्टैण्ड, नगरपरिषद, गडीसर चौराहा होती हुई यूनियन चौराहा पहुंची। संभागियों ने मतदाता जागरुकता मोटरबाइक के टी-शर्ट भी पहन रखे थे।