6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व पर्यटन दिवस- जैसलमेर पर्यटन में नया आकर्षण बन गया वार म्यूजियम

-बड़ी तादाद में देशी सैलानियों की रहती है आवक  
2 min read
Google source verification
jaisalmer

विश्व पर्यटन दिवस- जैसलमेर पर्यटन में नया आकर्षण बन गया वार म्यूजियम

जैसलमेर. जैसलमेर घूमने आने वाले सैलानियों के लिए जोधपुर-जैसलमेर मार्ग पर सेना की ओर से विकसित किए गए वार म्यूजियम का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। हर साल यहां हजारों की तादाद में सैलानी भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित इस म्यूजियम का अवलोकन करने पहुंच रहे हैं। जैसलमेर मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर बना यह म्यूजियम महज तीन साल में ही अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा है। विगत अर्से इसे देश के बेहतरीन संग्रहालयों में शामिल किया गया था। पूरी तरह से अनुशासित सैन्य परिसर में स्थित इस म्यूजियम में लहराता विषालकाय तिरंगा दूर से ही नजर आ जाता है। अलग-अलग कैफेटेरिया में भारतीय सेना की ओर से अब तक लड़े गए विभिन्न युद्धों की यादों को सहेजा गया है। खुले परिसर में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान पर निर्णायक जीत की स्मृतियों के तौर पर उसके टैंक, मिलिट्री ट्रकों को भी यहां रखा गया है। जिन्हें देखकर भारतीय सैलानियों को गौरव का भान होता है। सेना से जुड़े हथियार, दुर्लभ फोटोग्राफ, एक मिनी थिएटर और सबसे बढक़र वार म्यूजियम का साफ-सुथरा रमणिक वातावरण दर्शकों को बेहद रास आ रहा है।

सरकारी कार्यालयों में काम होने लगे ठप्प
-जैसलमेर में भी मंत्रालयिक कर्मचारियों के आंदोलन ने पकड़ा जोर
जैसलमेर. प्रदेश में गत 20 सितंबर से मंत्रालयिक कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश एवं राजधानी के शिप्रा पथ थाने के सामने मैदान में हो रहे बेमियादी महापड़ाव का असर अब सरहदी जिले जैसलमेर में भी दिखाई देना शुरू हो गया है। महापड़ाव में लिपिक भी कूद गए हैं। इसका असर आज जिला मुख्यालय के प्रमुख विभागों कलेक्टर कार्यालय, जलदाय विभाग, समाज कल्याण, सामान्य बीमा विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, कोष कार्यालय, पंजीयन विभाग, तहसील जैसलमेर, पंचायत समिति सम, पंचायत समिति जैसलमेर विभागों में दिखा। यहां मंत्रालयिक कर्मचारी अपनी 9 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन अवकाश पर चले गए। संघ के युवा नेता आईदान सिंह शिक्षा विभाग ने बताया कि विभिन्न कार्यालयों में किये गए संपर्क के पश्चात कल से इस कड़ी में कई और भी विभाग जुड़ेंगे, जिनमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय एसीआइडी कार्यालय एपीडब्लूडी कार्यालय, उप वन संरक्षक कार्यालय डीएनपी कार्यालय प्रमुख हैं। संघ के जिला महामंत्री मूलशंकर बिस्सा ने गुरुवार को 11 बजे स्थानीय महावीर पार्क में हुई बैठक में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि राजधानी जयपुर में चल रहे महापड़ाव को कर्मचारियों का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। इस बार मंत्रालयिक कर्मचारी सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ रहे हैं।