4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने लिया यह संकल्प,जानिए पूरी खबर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का लिया संकल्प
3 min read
Google source verification
International Yoga Day at Jaisalmer

Yoga practiced at International Yoga Day at Jaisalmer

जैसलमेर. जिले में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सुबह सामूहिक योगाभ्यास में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक आयोजित सामूहिक योगाभ्यास के बाद उपस्थितजनों ने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया। जिला स्तरीय समारोह गुरुवार को सुबह 6:30 बजे से शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें दीप प्रज्वलन के बाद जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल, विधायक छोटूसिंह भाटी, नगरपरिषद सभापति कविता खत्री, अतिरिक्त जिला कलक्टर केएल स्वामी, तहसीलदार जैसलमेर वीरेन्द्रसिंह, मुख्य आयोजना अधिकारी डॉ. बीएलमीना, उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. गजेन्द्र प्रसाद शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल बुनकर समेत जिलास्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में योग शिक्षकों ने शहर के लोगों को विभिन्न आसनों एवं उनसे होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर नगरपरिषद सभापति कविता खत्री, पार्षद, जनप्रतिनिधि, सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, महिलाओं के साथ ही आर्मी के जवान ,बॉस्केटबाल अकादमी के खिलाड़ी, एएनएम टीसी की छात्राएं, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विद्यार्थी आदि उपस्थित थे। इसी तरह 46वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने विभिन्न सीमा चौकियों तथा वाहिनी मुख्यालय बरमसर में योग का आयोजन किया। समादेष्टज्ञ पृथ्वीसिंह,की अगुआई में वाहिनी के कार्मिकों के साथ करीब सौ से अधिक नागरिकों ने योग कार्यक्रम में भाग लिया। इसी तरह 56 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा विशेष योग शिविरों का आयोजन किया गया। आयोजन के तहत सीमावर्ती गांवों म्याजलार, पोछीना, करड़ा, गुंजनगढ़़ आदि ने विशेष योग शिविर लगाए।

बडोड़ा गांव. शारीरिक शिक्षक पूनमसिंह भाटी के नेतृत्व में राजकीय उच्च माध्यमिक मूलाना के स्कूली छात्रों ने योगाभ्यास किया। प्रधानाचार्य भगवाना राम ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें रोज योग करना चाहिए। सचिव रतन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

जैसलमेर. आयकर विभाग एवं टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों की ओर से स्थानीय गोल्डन सिटी क्लब में संयुक्त योगाभ्यास किया गया। टैक्स बार एसोसिएशन के संरक्षक चन्द्रप्रकाश भाटिया की ओर से प्राणायाम, व्यायाम तथा सूर्य नमस्कार के तरीके बताए और उन्हें योग का महत्व समझाया। इसी तरह केन्द्रीय विद्यालय वायु सेना जैसलमेर में योग का आयोजन किया गया। इसी तरह जैसलमेर. अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) जैसलमेर आशुतोष कुमार के निर्देशानुसार पूर्णकालिक सचिव डॉ. महेन्द्र कुमार गोयल की अध्यक्षता में योग दिवस पर जिला स्तरीय पतंजलि योग समिति के सहयोग से जिला करागृह में योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पूर्णकालिक सचिव डॉ महेन्द्र कुमार गोयल ने जेल में निरूद्ध कैदियों को विस्तार से योग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय धर्म व दर्षन में योग का अत्यधिक महत्व है। इसी तरह राजस्थान स्टेट माइंस एन्ड मिनिरल्स लि. आरएसएमएम जैसलमेर की ओर से योग शिविर का आयोजन समिति के प्रशिक्षक प्रबंधक खनन योगीराज जालाराम चौधरी के मार्गदर्शन में आरएसएमएम अधिकारी आवास परिसर में आयोजित किया गया। इसी तरह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रिदवा में योग दिवस मनाया गया। अध्यापक मोहनलाल सुथार ने योग के बारे में जानकारी दी।
रामगढ़. योग दिवस मनाने का उत्साह सीमावर्ती क्षेत्रों में भी देखने को मिला। रामगढ़ में ब्लॉक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कस्बे के खेल मैदान में किया गया। विकास अधिकारी पंचायत समिति सम तथा विभिन्न सरकारी महकमों के अधिकारी व कर्मचारी और ग्राम पंचायत रामगढ़ की सभी स्कूलों के शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित थे। इसके अलावा कस्बे में स्थित 139वीं वाहिनीं के समादेष्टा दलवीरसिंह अहलावत के निर्देशन व 161वीं वाहिनीं के समादेष्टा सुरेन्द्र कुमार के निर्देशन में सीमा सुरक्षा बल परिसर में योग दिवस मनाया गया।
मोहनगढ. योग दिवस के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों की ओर से योग व प्राणायाम भी किया गया। मोहनगढ़ कस्बे में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। नोडल ब्लॉक अधिकारी डॉ. हरीसिंह धायल की देखरेख में योग व प्राणायाम करवाया गया। इसी तरह आरसीपी कॉलोनी स्थित 128वीं पैदल वाहिनी प्रासे पर्यावरण राजरिफ मुख्यालय पर भी योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
फतेहगढ. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने सामूहिक रुप से योग एवं प्रणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ भारत का संकल्प लिया। उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित उपखंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों विधार्थियों जनप्रतिनिधियों सहित कई ग्रामीणों ने भाग लिया। ब्लॉक आयूर्वेद चिकित्सा अधिकारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि योग दिवस कार्यक्रम तहसीलदार मुकेश मीणा के मुख्य अतिथ्य फतेहगढ सरपंच सवाई लाल सैन की अध्यक्षता व प्रधानाचार्य रमेशचंद रावत वैध राजेश उपाध्याय के विशिष्ट अतिथ्य में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।