6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाह बोले- भाजपा किसी अंबानी, अड़ानी, माल्या की सरकार नहीं, जीत के बाद दूर हो जाएगा कांग्रेस का भ्रम

Amit Shah ने कही और पूर्ववर्ती केंद्र सरकार को 'मोहनी बाबा’ सरकार करार दी...
less than 1 minute read
Google source verification

जालोर

image

Dinesh Saini

Nov 27, 2018

jalore

जालोर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष Amit Shah ने जालोर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा (Rajasthan Election 2018) में कांग्रेस को घेरा और कांग्रेस द्वारा अंबानी, अडानी, नीरव से सरकार की सांठगांठ को खारिज किया। अपने 22 मिनट के भाषण में शाह ने करीब 9 मिनट देश की सुरक्षा और सामरिक बिंदुओं को फोकस किया। शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को विश्व पटल पर न केवल मजबूती प्रदान की है, बल्कि देश का गौरव भी बढ़ाया।

उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए पाकिस्तान की नापाक हरकतों पर सेना का इसे करारा जवाब बताया। उन्होंने राजस्थान में भाजपा सरकार को अंगद का पांव बताया और कहा कि कोई उसे नहीं हिला सकता और कांग्रेस जिस भ्रम में है वह भ्रम 7 दिसंबर के बाद भाजपा की जीत से साफ भी हो जाएगा।

शाह ने कहा कि भाजपा ने लगातार चार सालों में 13 जीत दर्ज की है और राजस्थान में बड़े अंतर से जीत के साथ सरकार भाजपा की ही बनेगी। कांग्रेस पार्टी में वंशवाद
हावी होने की बात शाह ने कही और पूर्ववर्ती केंद्र सरकार को 'मोहनी बाबा’ सरकार करार दी।

वहीं भाषण की शुरुआत जालोर के शासक वीर कान्हड़देव और वीर वीरमदेव को याद कर की। उन्होंने कहा कि जालोर वीरों का स्थान है। उन्होंने भाद्राजून क्षेत्र के नीलकंठ महादेव, सुंधा माता और जालोर के मुनि जाबाली को नमन किया। साथ ही राजस्थान के वीर शासकों महाराणा प्रताप, राणा सांगा, भामाशाह, पन्नाधाय और मीरा बाई को भी याद किया।