सब्सिडी आ रही, सिलेंडर कोई और ले जा रहा
कमलीदेवी के पति कुयाराम ने बताया कि उन्होंने उज्ज्वला योजना में आवेदन किया था, लेकिन उन्हें चुल्हा और सिलेंडर या डायरी कुछ भी नहीं मिला है। लेकिन उनकी पत्नी के खाते में गैस की सब्सिडी जमा हो रही है। पहली बार 7 अक्टूबर 2021 को खाते में सब्सिडी जमा हुई थी। उसके बाद से उनके खाते में सब्सिडी जमा हो रही है। पहले शुरू में 203.74 रुपए जमा हो रहे थे, लेकिन बाद में 303.74 रुपए जमा होने शुरू हुए। उनके नाम का कोई और ही सिलेंडर उठा रहा है। एजेंसी के चक्कर काटने के बाद भी अभी तक उन्हें उनका कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है।