
suside
आहोर. कस्बे में तहसील के सामने स्थित करमावास मोहल्ले में दो पड़ौसियों में गंदे पानी की निकासी को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया है कि एक युवती ने पड़ौसी बुजुर्ग के हाथ की एक अंगुली को अपने दांतों से काटकर अलग ही कर दिया। इस घटना को लेकर पुलिस थाने में परस्पर मामले दर्ज किए है। पुलिस के अनुसार आहोर निवासी रमेशकुमार पुत्र हस्तीमल सेठिया ने रिपोर्ट पेशकर बताया कि उसका टेंट हाउस का गोदाम व दुकान तहसील के सामने करमावास में स्थित है। सोमवार को सुबह करीब १०.३० बजे वह तथा उसके श्रमिक गोदाम में टेंट का कार्य कर रहे थे। इस दौरान पड़ौस में रहने वाले चेलाराम व धनराज पुत्र बुटाराम छीपा की पत्नियां गंदे पानी की नाली उसके गोदाम के आगे से निकाल रही थी। उन्हें मना करने पर उन्होंने उसके साथ गाली गलौच तथा धक्का-मुक्की की तथा चेलाराम की पत्नी ने उसके हाथ की एक अंगुली को दांतों से काटकर अलग कर दिया। इस दौरान उसका पुत्र अंकेश भी वहां आ गया तो दोनों युवतियों ने उसके पुत्र के साथ भी मारपीट की। इसी तरह मदनलाल पुत्र बुटाराम छीपा ने मामला दर्ज करवाया कि रमेशकुमार सेठिया व अंकेश सेठिया ने उनके साथ मारपीट की तथा महिलाओं की लज्जाभंग की। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्रभर में रहा चर्चा का विषय
बुजुर्ग की अंगुली काटने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय रही। दांतों से अंगुली काटने का यह मामला सोशल मीडिया पर भी काफी छाया रहा। इधर, आहोर कस्बे में दिनभर मामले को लेकर चर्चाएं जारी रही।
नहीं जुड़ पाई अंगुली
बहसबाजी के बाद बुजुर्ग की अंगुली काटने की घटना के बाद परिजन उसे राजकीय अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर्स ने उसका उपचार शुरू किया और मरहम पट्टी की, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सुमेरपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
Published on:
09 Jan 2018 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
