
जालोर
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज जालोर के रामसीन में पहुंचीं। इस मौके पर देवासी समाज की और से सीएम का स्वागत किया गया। देवासी समाज ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का समाज को छात्रावास के लिए भूमि आवंटित करने पर आभार जताया। राजे ने कहा कि देवासी समाज की संस्कृति काफी अच्छी है। उनकी वेशभूषा सबसे प्यारी है। उन्होंने युवाओं को संस्कृति से जुड़े रहने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि नर्मदा के नीर से क्षेत्रवासियों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने 3.5 लाख युवाओं को नौकरी मिलने की बात भी कही।