6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलक्टर ने कोरोना टीकाकरण में गति लाने के दिए निर्देश

विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर निशान्त जैन की अध्यक्षता में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से को सम्पन्न हुई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Khushal Singh Bhati

•

Updated: 11 May 2022, 8:11 PM IST

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलक्टर ने कोरोना टीकाकरण में गति लाने के दिए निर्देश

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलक्टर ने कोरोना टीकाकरण में गति लाने के दिए निर्देश


जालोर जिले के उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की ब्लॉकवार विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर निशान्त जैन की अध्यक्षता में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से को सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कलक्टर निशान्त जैन ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों सहित अधिक से अधिक पंजीयन कर आमजन को स्वास्थ्य बीमा से लाभांवित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 12 से 14 व 15 से 17 वर्ष के वर्ग के बालकों के कोरोना टीकाकरण में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में नंदीशालाओं की स्थिति पशु शिविर एवं चारा डिपो के संबंध में जानकारी लेते हुए पशुपालन विभाग के अधिकारियों को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन गांवों के संग अभियान में आयोजित फॉलोअप कैम्प को लेकर उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों एवं विकास अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने नगरीय निकाय के अधिकारियों को इंदिरा गांधी शहरी गारंटी योजना के तहत पात्र लोगों के आवेदन बढाने एवं बैंक से समन्वय स्थापित कर ऋण मुहैया करवाने निर्देश दिए। उन्होंने तीन माह से अधिक समय से लंबित सम्पर्क पोर्टल प्रकरणों की ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। प्रशासन शहरों के संग अभियान सहित स्वच्छ भारत मिशन के तहत आरआरसी के लिए भूमि आवंटन के साथ राजस्व प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिए। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी सहित उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार, बीसीएमओ व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जुड़े।

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलक्टर ने कोरोना टीकाकरण में गति लाने के दिए निर्देश
जालोर जिले के उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की ब्लॉकवार विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर निशान्त जैन की अध्यक्षता में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से को सम्पन्न हुई।

बैठक में जिला कलक्टर निशान्त जैन ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों सहित अधिक से अधिक पंजीयन कर आमजन को स्वास्थ्य बीमा से लाभांवित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 12 से 14 व 15 से 17 वर्ष के वर्ग के बालकों के कोरोना टीकाकरण में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में नंदीशालाओं की स्थिति पशु शिविर एवं चारा डिपो के संबंध में जानकारी लेते हुए पशुपालन विभाग के अधिकारियों को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन गांवों के संग अभियान में आयोजित फॉलोअप कैम्प को लेकर उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों एवं विकास अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने नगरीय निकाय के अधिकारियों को इंदिरा गांधी शहरी गारंटी योजना के तहत पात्र लोगों के आवेदन बढाने एवं बैंक से समन्वय स्थापित कर ऋण मुहैया करवाने निर्देश दिए। उन्होंने तीन माह से अधिक समय से लंबित सम्पर्क पोर्टल प्रकरणों की ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। प्रशासन शहरों के संग अभियान सहित स्वच्छ भारत मिशन के तहत आरआरसी के लिए भूमि आवंटन के साथ राजस्व प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिए। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी सहित उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार, बीसीएमओ व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जुड़े।