यहां किसी भी समय भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार कोटा, बारां, झालवाड़, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, भीलवाड़ा, टोंक जिले में अगले कुछ घंटों के भीतर मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है। उधर, सीकर, जयपुर, नागौर, अजमेर, दौसा, चित्तौड़गढ़, अलवर, भरतपुर, धोलपुर, करौली, पाली, बूंदी, झुंझुनूं, चूरू, टोंक, सवाईमाधोपुर जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।