6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: रामसीन में बूथ कैप्चरिंग की अफवाह से मचा हड़कंप, एक को पकड़ा

भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के रामसीन गांव में एक बूथ को कैप्चर कर वोट नहीं डालने देने की सूचना पर अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Election 2018

जालोर। भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के रामसीन गांव में एक बूथ को कैप्चर कर वोट नहीं डालने देने की सूचना पर अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। जानकारी जुटाई तो पता चला किसी ने अफवाह उड़ाई थी। बाद में सूचना देने वाले का नम्बर ट्रेस कर उसे हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार रामसीन गांव में एक व्यक्ति ने पर्यवक्षक को सूचना देकर बताया कि गांव में बूथ पर किसी ने कब्जा कर लिया है तथा मतदाताओं को वोट नहीं देने दे रहे। इस पर पुलिस दल व सेक्टर प्रभारी शंकरलाल राठौड़ आदि मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां ऐसी कोई बात नजर नहीं आई।

बाद में सूचना देने वाले का नम्बर ट्रेस किया गया। पूछताछ में सामने आया कि यह झूठी सूचना थी। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सेक्टर प्रभारी ने बताया कि उनके सेक्टर में कुल 11 बूथ है, जिन पर दोपहर एक बजे तक 39 प्रतिशत शांतिपूवर्क मतदान हुआ है। बूथ कैप्चरिंग की झूठी सूचना देने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया है।