18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुंधा माता दर्शन के लिए पैदल निकला था हितेश, पीछे से पिकअप ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; शादी को हुआ था एक साल

Sundha Mata Accident: रानीवाड़ा में सुंधा माता के दर्शन के लिए पैदल जा रहे 28 साल के हितेश कुमार को पिकअप ट्राला ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
jalore accident

सुंधा माता के दर्शनके लिए जा रहा था हितेश (Image quality enhanced by AI)

जालौर. रानीवाड़ा में मंगलवार तड़के सुंधा माता के दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के दल के साथ हादसा हो गया। कोटड़ा और धनपुरा गांव के बीच पीछे से आए पिकअप ने एक श्रद्धालु को टक्कर मार दी। हादसे में 28 साल के हितेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को भीनमाल के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

दर्शन के लिए पैदल निकला था हितेश

सहायक उप निरीक्षक संग्रामाराम के अनुसार मृतक की पहचान हितेश कुमार (28) पुत्र नानजी राम चौधरी निवासी रूपावटी कलां के रूप में हुई है। हितेश रानीवाड़ा से सुंधा माता के दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के समूह में शामिल था। मंगलवार सुबह करीब 3 बजे वह कोटड़ा और धनपुरा गांव के बीच पहुंचा। इसी दौरान पीछे से आए पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हितेश गंभीर घायल हो गया।

टक्कर के बाद मौके पर ही तोड़ दिया दम

पिकअप की चपेट में आने के बाद हितेश को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हालांकि तब तक हितेश की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस की ओर से पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद परिवार को भी सूचना दी गई।

पुलिस ने पिकअप वाहन किया जब्त

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। अब मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है। वहीं पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे की खबर मिलने के बाद हितेश के परिवार में शोक का माहौल है और परिजन सदमे में हैं।

एक साल पहले हुई थी शादी

हितेश गांव में खेती का काम करता था। उसकी शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। इस बार वह पांचवीं बार सुंधा माता के दर्शन के लिए जा रहा था। वह श्रद्धालुओं के दल के साथ पैदल यात्रा पर निकला था, लेकिन मंदिर पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गया।