15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jalore Accident: बाइक की टक्कर से पशुपालक की मौत, बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल

जालोर जिले में एनएच-325 पर मालपुरा के पास हुए सड़क हादसे में एक पशुपालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बाइक की टक्कर से हुआ। मृतक की पहचान मालपुरा निवासी 65 वर्षीय बाबराराम देवासी के रूप में हुई है। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हुए हैं।
2 min read
Google source verification

जालोर

image

Kamal Mishra

Aug 15, 2026

jalore accident

Jalore: हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग (फोटो-पत्रिका)

जालोर। जिले के आहोर क्षेत्र में शनिवार को एनएच-325 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय पशुपालक की मौत हो गई। हादसा उम्मेदपुर और मालपुरा के बीच हुआ, जहां बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार मालपुरा निवासी 65 वर्षीय बाबराराम देवासी शनिवार को अपनी भेड़-बकरियों के लिए चारा लेकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान तखतगढ़ से आहोर की ओर जा रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाबराराम सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर चोटों के कारण उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

दोनों बाइक सवार गंभीर घायल

दुर्घटना में बाइक पर सवार रेवत निवासी 20 वर्षीय माधुसिंह रावणा राजपूत और बालोतरा जिले के काठाड़ी निवासी 19 वर्षीय प्रकाश कुम्हार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को तत्काल तखतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए आगे के इलाज के लिए सुमेरपुर रेफर कर दिया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। तखतगढ़ थाने से हेड कॉन्स्टेबल जगदीश सिंह बिश्नोई अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। वहीं आहोर थाना क्षेत्र की उम्मेदपुर चौकी से कॉन्स्टेबल चंदू कुमार और शेर सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे से जुड़े तथ्य जुटाए।

यह वीडियो भी देखें :

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। मामला उम्मेदपुर चौकी क्षेत्र का होने के कारण पुलिस द्वारा दुर्घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा बाइक की टक्कर से हुआ, लेकिन पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश और शोक का माहौल रहा।

बड़ी खबरें

View All

जालोर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग