
Jalore news
जालोर. शहर के मुख्य स्थल नया बस स्टैंड क्षेत्रमें पिछले कुछसमय में आपराधिक गतिविधियां बढऩे के मामले को एसपी विकास शर्मा ने गंभीरता से लिया है और अब यहां पर शुक्रवार से अस्थायी पुलिस चौकी की स्थापना की गई है। इससे पहले पिछले कुछसमय से यहां व्यापारियों से मारपीट और रोडवेज स्टाफ से झड़प के कई मामले हो चुके थे। इन हालातों को देखते हुए व्यापारियों और मोहल्लेवासियों ने यहां चौकी की स्थापना की जरुरत जताई थी। इन सभी पक्षों को देखते हुए अब एसपी के निर्देश पर चौकी की स्थापना की गई है। एसपी विकास शर्मा का कहना है कि हालांकि अभी अस्थायी चौकी की स्थापना की गई है, लेकिन यहां स्थायी चौकी की स्थापना के लिए भी प्रयास किए जाएंगे और चौकी के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अस्थायी चौकी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों की निगरानी और रोकथाम करना है। चौकी के उद्घाटन अवसर पर सीआई राजेंद्रसिंह राठौड़, भारत विकास परिषद के वित्त सचिव प्रवीण खंडेलवाल समेत पुलिस के जवान मौजूद थे।
पत्रिका ने उठाया था मामला
आम तौर पर शांत रहने वाले नया बस स्टैंड क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों और शरारती तत्वों द्वारा आम आदमी और व्यापारियों को परेशान और मारपीट की घटनाओं को अंजाम देने को लेकर तैयार हो रहे अशांत माहौल को लेकर पत्रिका ने समाचार प्रकाशित किया था। पत्रिका ने 7 अक्टूबर के अंत में 'पुलिस की सुस्ती से जालोर में बढ़ रहा खौफÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार में अक्टूबर माह में ही शरारती तत्वों द्वारा 3 वारदातें अंजाम देने का हवाला भी दिया गया था।
इनका कहना...
नया बस स्टैंड क्षेत्र में अस्थायी चौकी स्थापित की है। आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए मुख्य रूप से यह कदम उठाया है। स्थायी चौकी के लिए भी प्रपोजल भेजेंगे।
- विकास शर्मा, एसपी, जालोर
बस स्टैंड के पास काफी चहल पहल रहती है। हाल ही में यहां चौकी की मांग की गई थी। एसपी साहब के निर्देश पर अस्थायी चौकी स्थापित की गई है, जो सराहनीय प्रयास है।
- शोभा देवी, पार्षद
Published on:
02 Dec 2017 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
