25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोचा था पुलिस पर कोई शक नहीं करेगा, पर धरा गया…

जालोर पुलिस लाइन में कार्यरत था आरोपी, देवगढ़ थाना पुलिस ने किया था गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification

जालोर. मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पुलिसकर्मी को बर्खास्त कर दिया गया। यहां पुलिस लाइन में पदस्थापित कांस्टेबल को प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।कांस्टेबल पर पूर्व में भी इस तरह केआरोप लग चुके है।
पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि कांस्टेबल भंवरलाल का यह आचरण राजकार्य की भावना के अनुरूप नहीं था। आमजन में पुलिस व राजकार्य के प्रति विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए कार्रवाईआवश्यक मानते हुए कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया।ज्ञातव्य है कि गत 28 जून को प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में कांस्टेबल भंवरलाल व उसके 4 साथियों को मादक पदार्थ की तस्करी करते रंगे हाथों गिरफ्तार कर इनके पास से 117.500 किलो ेडोडा-पोस्त बरामद किया था।
करता था तस्करों की मदद
बताया जा रहा है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिराहों से इसके सम्पर्क थे और चोरी छिपे अवैध शराब व मादक पदार्थों के तस्करों की मदद करता रहा है। पूर्व में भी दंडित कर पुलिस आचरण के नियमों एवं सिद्धांतों के तहत रहने की हिदायत दी गई थी, लेकिन आचरण में कोई सुधार नहीं आया।