7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तालाब पर बनेगा वॉकिंग ट्रेक, लगेगी विवेकानंद की प्रतिमा

मुख्य तालाब के सौंदर्यकरण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

2 min read
Google source verification

जालोर

image

Jogesh Lohar

Feb 03, 2018

Ahore Pond

Walking Trek built on the Ahore pond

आहोर. कस्बे में प्राइवेट बस स्टैण्ड के समीप स्थित मुख्य तालाब के सौन्दर्यकरण के तहत तालाब में शीघ्र ही वॉकिंग ट्रेक, स्टेप बाई स्टेप पिचिंग, गार्डन तथा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। तालाब में इसके अलावा कई कार्य किए जाएंगे। विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित ने शुक्रवार को तालाब सौन्दर्यकरण के तहत आगामी दिनों में होने वाले इन कार्यों का पूजन कर विधिवत शिलान्यास किया।
समारोह में विधायक ने बताया कि तालाब सौन्दर्यकरण के तहत अब तक चारदीवारी का निर्माण तथा तालाब में उगी झाडिय़ों की कटाई व सफाई कार्य करवाया गया है। अब आगामी दिनों में यहां अपूर्ण चार दीवारी का निर्माण, तालाब के भीतर करीब २० फीट चौड़ाई के वॉकिंग ट्रेक, स्टेप बाई स्टेप पिचिंग कार्य, गार्डन, दक्षिण दिशा के मध्य में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित समेत कई कार्य किए जाएंगे। इससे तालाब का सौन्दर्यकरण होगा, वहीं कस्बेवासियों के मनोरंजन तथा घुमने-फिरने की सुविधा उपलब्ध होगी। तालाब का सौन्दर्यकरण होने के बाद कस्बेवासी यहां सुकून के पल बीता सकेंगे। तालाब के सौन्दर्यकरण से कस्बे की सुन्दरता में भी चार चांद लगेंगे। इस मौके पर विकास अधिकारी इन्द्रसिंह राजपुरोहित, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गेनाराम मेघवाल, पंचायत समिति सहायक अभियंता सी.पी. वर्मा, डिस्कॉम सहायक अभियंता रमेश मेघवाल, ग्रामसेवक रमाकांत, भाद्राजून भाजपा मंडल अध्यक्ष लालसिंह नीलकंठ, भाजपा जिला मंत्री छगनसिंह राजपुरोहित, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला महामंत्री गजेन्द्रसिंह मांगलिया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष यशवंत रावल, देवेन्द्र सुथार, अशोक ओझा, फूलाराम प्रजापत, गोविंद सिंह समेत क ई लोग मौजूद थे।
पत्रिका ने उठाया था मुद्दा
कस्बे के मुख्य तालाब के सौन्दर्यकरण का मुद्दा राजस्थान पत्रिका की ओर से पिछले लंबे समय से समय-समय पर समाचार प्रकाशित कर लगातार उठाया जा रहा है। जिसके तहत तालाब सौन्दर्यकरण में अब तक चार दीवारी तथा झाडिय़ों की कटाई व सफाई कार्य किया जा चुका है। कई जगह अभी तक चार दीवारी का निर्माण होना शेष है। आगामी दिनों में सौन्दर्यकरण के तहत यहां विभिन्न कार्य किए जाएंगे। जिससे कस्बेवासियों को बेहद सुविधा होगी।